फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Four main roads will be built with RCC in Pundri

Kaithal News: पूंडरी में आरसीसी से बनेंगे चार मुख्य मार्ग

Fri, 31 Jan 2025 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 31 Jan 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Four main roads will be built with RCC in Pundri
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूंडरी। पूंडरी में चार मुख्य मार्गाें का सीसी से निर्माण करवाया जाएगा। इसके अलावा एक स्टेट हाईवे की विशेष मरम्मत करवाई जाएगी। सरकार से इसकी अनुमति मिल गई है। यह जानकारी विधायक सतपाल जांबा ने दी। उधर, उन्होंने पूंडरी बस अड्डे का निरीक्षण किया। बाद में जानकारी दी कि जल्द नया बस अड्डा भवन बनाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि निर्माण के संबंध में आगामी तकनीकी कार्यवाही के लिए संबंधित विभागों को लिखा जा चुका है। उन्होंने बताया कि इनमें कैथल से करनाल पूंडरी शहर में इंडोर स्टेडियम के सामने, स्टेट हाईवे से गांव जांबा तक, ढांड कैथल से पिहोवा लिंक रोड तक, आहलुवालिया चौक पूंडरी से देवी मंदिर फतेहपुर तक सड़कों का निर्माण कंकरीट सीमेंट से करवाया जाएगा। वहीं स्टेट हाईवे पर बस्थली झाल से मूंदड़ी नहर तक काम कराने की मंजूरी भी मिल गई है।
विज्ञापन


इसी प्रकार से पूंडरी क्षेत्र में पूंडरी से पिहोवा वाया ढांड, ढांड से कौल, पूंडरी से राजौंद, पूंडरी से सिरसल, कौल से नीलोखेड़ी, बरसाना से बाकल, कैथल से कुरुक्षेत्र वाया ढांड, ढांड से करनाल वाया कौल तथा सिरसल से असंध रोड को फोरलेन बनाने को लेकर सरकार से अनुमति मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, विधायक सतपाल जांबा ने वीरवार को पूंडरी बस अड्डे का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने स्वच्छता को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने खाली जगह में खड़ी झाडि़यों को हटाने बारे अधिकारियों को निर्देश दिए। पीने के पानी में स्वच्छता को लेकर उन्होंने अधिकारियों को निर्देश जारी किए। विधायक ने इस दौरान यात्रियों से भी बातचीत की और उनसे पूछा कि क्या उन्हें हैप्पी कार्ड की सुविधा मिल रही है। साथ ही चालक-परिचालकों के व्यवहार के संबंध में आवश्यक जानकारी ली।

उन्होंने बस अड्डा परिसर में स्थित दुकानों की साफ-सफाई की भी जांच की। साथ ही साफ-सफाई के संबंध में आवश्यक कागजी कार्रवाई के के निर्देश दिए। उन्होंने परिवहन विभाग के अधिकारियों को खामियों को जल्द ही दूर करने को कहा। इसके बाद बताया कि बस अड्डा परिसर भवन 50 साल से पुराना है। यहां नया बस अड्डा भवन बनाए जाने के लिए वे जल्द ही परिवहन मंत्री श्री अनिल विज एवं सीएम श्री नायब सिंह सैनी से मिलेंगे।

कहा कि बस अड्डा परिसर में आने वाले यात्रियों को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि यहां शौचालय स्वच्छ हों। पीने का साफ पानी उपलब्ध होना चाहिए। साथ ही अनावश्यक घास आदि हो तो उसे साफ करवाया जाए। पूंडरी के नए बस अड्डा भवन बनाने का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है।

बाद में विधायक ने ब्लॉक समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों के साथ बैठक की। इसमें सदस्यों से वार्डाें में विकास कार्यों के संबंध में जानकारी ली। सभी को कहा गया कि वे अपने-अपने वार्ड से संबंधित विकास कार्यों की मांग के संबंध में अवगत करवाएं ताकि उन्हें पूरा किया जा सके। विधायक ने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाए।


जांबा ने थाना प्रभारी पूंडरी, थाना प्रभारी ढांड एवं पुलिस चौकी प्रभारी पूंडरी के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने कानून व्यवस्था के संबंध में जानकारी हासिल की। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को कहा कि नशे की अवैध बिक्री को तुरंत बंद किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed