फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   four died from corona 51 new case found

चार की मौत, 51 नए संक्रमित, 102 ने महामारी को दी मात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 02:27 AM IST
विज्ञापन
four died from corona 51 new case found
जिले में पिछले एक सप्ताह से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार कम हो रही है, लेकिन मौतों का सिलसिला नहीं थम रहा है। रविवार को भी कोरोना से 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं 51 नए संक्रमित सामने आए हैं। राहत की बात है कि 102 मरीजों ने महामारी को मात दी है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रविवार को जिन 4 लोगों की मृत्यु हुई है, उनमें 2 पुरुष तथा 2 महिलाएं शामिल हैं। उन्होंने बताया कि मृतकों में कैथल निवासी 56 वर्षीय पुरुष, गुहला निवासी 68 वर्षीय महिला, सोंगरी निवासी 43 वर्षीय पुरुष तथा सीवन निवासी 65 वर्षीय महिला शामिल हैं। इन सभी का इलाज जिला नागरिक अस्पताल में चल रहा था।
विज्ञापन

डीसी सुजान सिंह ने बताया कि जिले में 10 हजार 740 कोरोना के मरीजों में से 9 हजार 948 मरीज ठीक हो चुके हैं। फिलहाल कोरोना के सक्रिय केस 496 रह गए हैं। अभी तक लिए गए 2 लाख 46 हजार 866 में से 2 लाख 35 हजार 457 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। जिले का रिकवरी रेट 92.6 प्रतिशत हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस समय जिले में 392 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में होम आइसोलेशन में रह रहे व्यक्तियों को मेडिकल किट, आयुर्वेदिक दवाइयों की होम डिलीवरी की जा रही है। होम आइसोलेशन में रह रहे 9 हजार 84 व्यक्तियों में से 8 हजार 692 ठीक हो चुके हैं।

चल रहा है टीकाकरण, स्टॉक में
नौ हजार 530 वैक्सीन उपलब्ध
जिले में अभी तक 1 लाख 73 हजार 562 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा चुका है, जिनमें से 1 लाख 47 हजार 150 व्यक्तियों को पहली डोज तथा 26 हजार 412 व्यक्तियों को दूसरी डोज दी जा चुकी है। स्टॉक में 9 हजार 530 वैक्सीन उपलब्ध हैं, जिसमें से 3 हजार 950 कोविशील्ड तथा 5 हजार 580 कोवाक्सीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed