{"_id":"694ee7e70a8558a9e40011a9","slug":"four-day-ultimatum-given-kaithal-news-c-18-1-knl1004-810603-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: चार दिन का दिया अल्टीमेटम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: चार दिन का दिया अल्टीमेटम
Sat, 27 Dec 2025 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 27 Dec 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। नगर परिषद के 165 सफाई कर्मचारी करीब दो माह से अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं। इस कारण शहर में सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है और आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों ने अब मंगलवार तक मांगें न माने जाने की स्थिति में पूरे जिले में सफाई काम बंद करने की चेतावनी दे दी है।
नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रधान महेंद्र कुमार बिड़लान ने बताया कि मंगलवार के बाद संपूर्ण जिले में सभी सफाई कर्मचारी काम बंद कर देंगे। इसे लेकर अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंप दिया गया है।
जिले में कुल करीब 600 पक्के और कच्चे कर्मचारी हैं। अगर उनकी मांगों का समाधान नहीं किया गया, तो सफाई व्यवस्था पूरा बंद कर दी जाएगी और आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
कर्मचारियों की मांगों में शामिल
हैं : 165 कर्मचारियों को टेन्डर जारी कर ड्यूटी पर वापिस लेना, जब तक टेन्डर जारी नहीं होता, 2 महीने की अप्रूवल के तहत सफाई व्यवस्था दुरुस्त करना।
महेंद्र कुमार बिड़लान ने कहा कि नगर परिषद कैथल में 165 कर्मचारियों का ठेका खत्म होने के बाद उन्हें काम से हटा दिया गया, जिसके कारण ये कर्मचारी और उनके परिवार भूख और परेशानी के कगार पर हैं।