{"_id":"6a1b5ea6b4783d7e310d2fb4","slug":"four-accused-arrested-with-illegal-weapons-and-pistols-kaithal-news-c-245-1-kht1012-150095-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: अवैध हथियार और पिस्टल समेत चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: अवैध हथियार और पिस्टल समेत चार आरोपी गिरफ्तार
Sun, 31 May 2026 03:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 31 May 2026 03:33 AM IST
विज्ञापन
कैथल। जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए गए दो दिवसीय ऑपरेशन हथियार अभियान के दौरान पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चार असलहे, तीन पिस्तौल और 11 कारतूस बरामद किए गए हैं।
डीएसपी रमेश गुलिया ने बताया कि पहले मामले में मंडवाल माइनर के पास से करनाल जिले के गांव चौचड़ा निवासी प्रदीप को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से एक विदेशी पिस्तौल, पांच कारतूस और एक देशी असलहा बरामद हुआ। इस संबंध में थाना राजौंद में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
दूसरे मामले में प्यौदा-तितरम मोड़ बिजली घर के पास से करनाल जिले के राहड़ा निवासी रणदीप उर्फ टींकू को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से दो पिस्तौल, एक देशी कट्टा और छह कारतूस बरामद हुए। आरोपी के खिलाफ थाना तितरम में प्राथमिकी दर्ज की गई है। तीसरे मामले में कलायत-मटौर रोड से जींद जिले के गांव कसून निवासी सोनू को काबू किया गया।
विज्ञापन
उसके पास से 315 बोर की एक पिस्तौल बरामद हुई। इस मामले में थाना कलायत में प्राथमिकी दर्ज की गई है। चौथे मामले में शिल्लाखेड़ा रोड क्षेत्र से चंदाना गेट निवासी पाली को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना शहर में प्राथमिकी दर्ज की गई है। संवाद