फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Four accused arrested in robbery from CSC operator

सीएससी संचालक से लूट मंे चार आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Four accused arrested in robbery from CSC operator
05-कैथल। पुलिस द्वारा गिरफ़्तार चार आरोपी। - फोटो : Kaithal
कैथल। गुहला चीका में ग्राहक सेवा केंद्र (सीएससी) संचालक से दो बार लूट करने वाले चार आरोपियों को सीआईए वन पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया। इनमें जिला पटियाला के दुताल निवासी गुरपिंद्र और हरयाऊंखुर्द निवासी लवप्रीत, कंबोह हाल झुझार निवासी आदेशपाल और जिला तरणतारण के गांव गागोबुआ निवासी यादविंद्र शामिल हैं। इन्हें न्यायालय में पेश करने के बाद चार दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि अपनी मौज-मस्ती के लिए सीएससी संचालक के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

सीआईए-1 में पत्रकारों से बातचीत करते हुए गुहला के डीएसपी सुनील कुमार ने बताया कि सीआईए वन की टीम ने चीका में सीएससी संचालक से 2.31 लाख व 23 मार्च को 2.75 लाख रुपये के लूट मामले में चार आरोपियों को काबू किया है। इनमें से दो को पातड़ा और दो को अमृतसर से दबोचा गया। आरोपी यादविंद्र और आदेशपाल दोनों घटनाओं में शामिल थे। वहीं दूसरी घटना में इन दोनों आरोपियों के साथ गुरपिंद्र व लवप्रीत भी संलिप्त थे। पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल पर मिले एटीएम कार्ड से आरोपियों का सुराग लगा और उन्हें दबोचने में पुलिस को सफलता मिली।
विज्ञापन

गौरतलब है कि लूट की पहली घटना में 15 अप्रैल को चीका थाना में गौरव जिंदल ने शिकायत दी थी कि उसके सीएचसी पर आकर एक युवक ने नकदी निकलवाने के बहाने उसे बंधक बना लिया। बाद में दो युवकों ने अंदर आकर उसके कैश काउंटर से दो लाख 31,850 रुपये लूट लिए। एक युवक गाड़ी में था। इसी प्रकार से दूसरी वारदात में 23 मार्च को यही सीएससी संचालक अपनी दुकान बंद कर स्कूटी से घर जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली बोर्ड चीका के पास काले रंग की गाड़ी में आए चार युवकों ने उसे रोक कर जबरन गाड़ी में बैठा लिया। बाद में वे उसकी स्कूटी भी ले गए। इसके बाद उसे कुछ दूरी पर छोड़ दिया। बाद में पता चला कि लुटेरे उसकी स्कूटी में से 2.75 लाख रुपये लूट ले गए। पुलिस ने दोनों मामलों में जांच करते हुए अब उपरोक्त चारों आरोपियों को काबू किया है। साथ ही वारदात में प्रयुक्त स्विफ्ट गाड़ी को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। वीरवार को न्यायालय में पेश कर चारों को चार दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed