{"_id":"680fda27e7313f370f0432f2","slug":"four-accused-arrested-for-stealing-wheat-sacks-kaithal-news-c-18-1-knl1004-634635-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: गेहूं के कट्टे चोरी करने के चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: गेहूं के कट्टे चोरी करने के चार आरोपी गिरफ्तार
Tue, 29 Apr 2025 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 29 Apr 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। गेहूं के 70 कट्टे चोरी करने के मामले में एंटी व्हीकल स्टाफ ने चार आरोपी काबू किए हैं। आरोपियों ने एक अन्य चोरी की वारदात को भी अंजाम देना कबूला गया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मॉडल टाउन कैथल निवासी लोकेश गोयल की शिकायत के अनुसार 23 अप्रैल की रात करीब दो बजे ट्रांसपोर्ट नगर कैथल के सामने उसके प्लाट से अज्ञात गाड़ी लगाकर गेहूं के 70 कट्टे चोरी कर ले गए। सिविल लाइन थाने में यह मामला दर्ज कराया गया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मामले की मामले की जांच एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार की टीम ने करते हुए जाखौली अड्डा कैथल निवासी रोहित, चंदाना रोड कैथल निवासी लवली, सैंसी बस्ती कैथल रोहित व वाल्मीकि बस्ती कैथल निवासी अजय उर्फ बजरंगी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से पूछताछ दौरान आरोपियों ने 12 व 13 अप्रैल की रात कैलरम स्थित एक चावल सेलर से चावल के कट्टे चोरी करने की वारदात भी कबूली है।
विज्ञापन
आरोपियों के कब्जे से चोरीशुदा 40 कट्टे गेहूं व दो कट्टे चावल व वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई। सभी आरोपी न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए।