{"_id":"61fad9a05cb2e90162534ee8","slug":"four-accused-arrested-for-stealing-clothes-shop-kaithal-news-knl977940182","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेडिमेड कपड़े की दुकान चोरी मामले में 4 आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेडिमेड कपड़े की दुकान चोरी मामले में 4 आरोपी काबू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। पुलिस ने रेडिमेड कपड़ों की दुकान से चोरी करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को बुधवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उनका तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया।
पुलिस प्रवक्ता प्रदीप नैन ने बताया कि रेडिमेड कपड़े की दुकान से नकदी और सामान चोरी करने के मामले में सीआईए-1 प्रभारी इंस्पेक्टर अमित कुमार की टीम ने पंजाब के फिरोजपुर के अजीतनगर निवासी रमेश व तीर्थ, फिरोजपुर के वार्ड 14 निवासी कर्मबीर राम उर्फ सोनू व खटीक मंडी फिरोजपुर निवासी जोनी उर्फ राजू को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में मॉडल टाऊन निवासी संजीव ने शिकायत दी थी। उसने शिकायत में बताया कि चोर पिछले वर्ष 27-28 अगस्त की रात्रि को पार्क रोड स्थित उसकी रेडिमेड कपड़े की दुकान का ताला तोड़कर नकदी व अन्य सामान चोरी करके ले गए थे। सभी आरोपी रमेश, कर्मबीर राम, तीर्थ और जोनी इससे पूर्व एक अन्य मामले में पंजाब पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए थे और बठिंडा जेल में बंद थे। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए माननीय न्यायालय की मार्फत प्रोडक्शन वारंट जारी करवाए गए थे। सभी आरोपी बुधवार को न्यायालय में पेश किए गए, जहां से उनका 3 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया।