{"_id":"62a0fda8e430dc1b8b14df4d","slug":"four-accused-arrested-for-kidnapping-and-carrying-cash-kaithal-news-knl1109133197","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगवाकर नकदी ले जाने के मामले में चार आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगवाकर नकदी ले जाने के मामले में चार आरोपी काबू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। अपहरण करके नकदी ले जाने के मामले में पुलिस ने चार आरोपी काबू कर लिए। आरोपी चीका में सेवा केंद्र चलाने वाले एक व्यक्ति का अपहरण करके उससे नकदी छीन कर ले गए थे। पुलिस ने जिला अमृतसर पंजाब निवासी आरोपी कंबोह, पंजाब के तरणताल निवासी यादविंद्र, पटियाला पंजाब निवासी विरेंद्रपाल व माजरी निवासी जरनैल सिंह को प्रोडेक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया।
गौरतलब है कि चीका निवासी गौरव की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया था। उसने बताया था कि वह 23 मार्च को रात के नौ बजे अपनी दुकान ग्राहक सेवा केंद्र को बंद करके स्कूटी पर जा रहा था। रास्ते में एक गाड़ी में सवार चार व्यक्तियों ने उसका रास्ता रोका और जबरन गाड़ी में बैठा कर ले गए। एक बदमाश उसकी स्कूटी को साथ लेकर चलने लगा। शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्होंने उसका मोबाइल छीन कर उसको खरका मोड़ पर नहर से आगे ले जाकर उतार दिया तथा उसकी स्कूटी उससे दूर खड़ी कर दी।
फिर सभी आरोपी गाड़ी में बैठ कर चले गए। उसने स्कूटी चेक की तो उसमें रखे दो लाख 75 हजार रुपये नहीं थे। इस बारे में थाना चीका में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। चारों आरोपी किसी मामले में जिला जेल में बंद थे। उनकी गिरफ्तारी के लिए न्यायालय के मार्फत प्रोडक्शन वारंट जारी करवाए गए थे। मंगलवार को सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से व्यापक पूछताछ व रिकवरी के लिए न्यायालय से सभी आरोपियों का तीन दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।