{"_id":"68e4191e2d247083a809280e","slug":"foundation-stone-laid-for-development-works-worth-rs-523-crore-in-pundri-kaithal-news-c-245-1-kht1001-138920-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पूंडरी में 5.23 करोड़ की लागत से विकास कार्यों का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पूंडरी में 5.23 करोड़ की लागत से विकास कार्यों का शिलान्यास
Tue, 07 Oct 2025 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 07 Oct 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
पूंडरी। विधायक सतपाल जांबा ने सोमवार को हलके के विभिन्न गांवों में कुल 5 करोड़ 23 लाख रुपये की लागत से कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया।
उन्होंने गांव मोहना में 22 लाख रुपये से गली, पार्क और सीसीटीवी कैमरे, गांव पाई में 1 करोड़ 13 लाख रुपये की लागत से चौपाल, सीसीटीवी कैमरा और विशेष सड़कों की मरम्मत, गांव करोड़ा में 3 करोड़ 69 लाख रुपये से रमाणा-रामानी सड़क का नवीनीकरण और चौड़ीकरण व सीसीटीवी कैमरा, गांव बदनारा में ब्राह्मण चौपाल के कमरे का निर्माण (5 लाख 59 हजार रुपए), और गांव टयोठा में गली और सीसीटीवी कैमरों के कार्यों का शिलान्यास किया (13 लाख रुपए)। विधायक सतपाल जांबा ने कहा कि हलके में करोड़ों रुपए के विकास कार्य निरंतर किए जाएंगे और आने वाले समय में पंूडरी हल्का प्रदेश में नंबर वन होगा।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में देश और प्रदेश में सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। नई-नई योजनाओं का क्रियान्वयन हो रहा है, और बिजली, पानी, स्वास्थ्य व अन्य मूलभूत सुविधाओं को आम जन तक पहुंचाने का कार्य लगातार जारी है।
सतपाल जांबा ने आम जन से अपील की कि वे अपनी समस्याओं को उनके संज्ञान में लाएं ताकि अधिकारियों के माध्यम से उनका तुरंत निपटान किया जा सके। संवाद