फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Former sarpanch trapped in financial mess

Kaithal News: वित्तीय गड़बड़ी में फंसे खेड़ी रायवाली गांव के पूर्व सरपंच

Fri, 28 Apr 2023 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 28 Apr 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Former sarpanch trapped in financial mess
कैथल। पुलिस ने खेड़ी रायवाली गांव के पूर्व सरपंच के खिलाफ पंचायत के कार्यों में आर्थिक गड़बड़ी करने व कई कार्य न करके पंचायत को वित्तीय हानि पहुंचाए जाने के आरोप में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

घटनाक्रम के अनुसार गांव वासी बचना राम ने इस मामले में गांव के पूर्व सरपंच जरनैल सिंह के खिलाफ पंचायत को आर्थिक नुकसान पहुंचाने के आरोप में शिकायत दी थी। इसके बाद यह मामला दर्ज किया है। बीडीपीओ कार्यालय ने वर्ष 2018 में की गई शिकायत की जांच की। इसमें पूर्व सरपंच जरनैल सिंह पर कई बिंवुओं में आरोप सही साबित हुए हैं। इसमें उसकी ओर रिकवरी भी बनती है। बीडीपीओ कार्यालय ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पाइपलाइन की असेसमेंट में दो लाख 97 हजार 846 रुपये की वित्तीय हानि पंचायत को पहुंचाई गई है। इसी प्रकार से वृद्ध आश्रम/ राजीव सदन के प्रागंण मे पेवर ब्लॉक की असेसमेंट मे 67759/- रुपये अधिक खर्च दिखाकर वित्तीय हानि, नाजायज काबिज व्यक्तियों की गली बनाकर 1,29,106 रुपये पंचायत को वित्तीय हानि पहुंचाई गई। इसी प्रकार से ग्राम पचायत का तालाब मछली पालन के लिए न देकर ग्राम पंचायत को कुल पांच लाख 70 हजार रुपये की हानि पहुंचाई है। ग्राम पंचायत की दो दुकान पट्टे पर न देकर ग्राम पंचायत को 1,81,500 रुपये का नुकसान पहुंचाया है। पूर्व सरपंच जरनैल सिह के कार्याकाल में सितंबर 2016 से नवंबर 2017 तक चार लाख रुपये की अदायगी वकीलों की फीस व अन्य खर्चों के रूप मे की गई है। जांच में कई आरोप साबित हुए हैं। इस मामले में कानूनी राय भी ली गई। इसमें आपराधिक कार्रवाई की सिफारिश की गई। पुलिस ने पूर्व सरपंच जरनैल सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed