फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   former

करीब चार घंटे तक जींद-कैथल मार्ग पर जाम लगाकर बैठे रहे किसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
former
former - फोटो : Kaithal
सरकार द्वारा खेती को लेकर जारी तीन कानूनों के विरोध में भारतीय किसान यूनियन से जुड़े किसान ने तितरम मोड़ पर इकट्ठे होकर प्रदर्शन किया। जींद-कैथल मार्ग पर ओवरब्रिज के नीचे ट्रैक्टर खड़े करके जाम लगा दिया। करीब चार घंटे तक लगातार जाम के दौरान किसानों ने सरकार व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिलेभर से सैकड़ों की संख्या में किसान मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

प्रदर्शन की अध्यक्षता भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रधान होशियार गिल प्यौदा ने की। प्रधान ने बताया कि किसानों ने यह जाम पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत लगाया है। किसान शुरू से ही कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं। जब तक सरकार इन तीनों काले कानूनों को वापस नहीं लेती तब तक किसानों का संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि इन कानूनों के कारण फसल का ठेका लेने वाली कंपनियां किसानों पर हावी होंगी। उन्हें फसल के रेट भी लागत के अनुसार पूरे नहीं मिलेंगे।
विज्ञापन

सीजन के चलते नहीं पहुंच सके ज्यादा किसान- ज्यादा किसान प्रदर्शन में शामिल नहीं होने के सवाल पर जिला प्रधान ने कहा कि इस समय धान का सीजन चल रहा है। अपने कार्यों में व्यस्त होने के कारण ज्यादा संख्या में किसान प्रदर्शन में शामिल नहीं हो पाए। उन्होंने कहा कि अगर सरकार जल्द से कानूनों को वापस नहीं लेती है तो आने वाले दिनों में बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों के ट्रैक्टर रोकने पर जताया रोष- किसान नेता सुरेश कौथ ने कहा कि यह किसानों का राष्ट्रीय आंदोलन है। वे शांतिपूर्ण तरीके से हाईवे पर बैठे हैं। जिला प्रशासन द्वारा कुछ किसानों को प्रदर्शन स्थल पर आने से पहले ही रोक लिया गया, जो सही नहीं हैं। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही उन्हें प्रदर्शन स्थल पर आने के लिए रास्ता नहीं खोला गया तो वे किसी भी प्रकार के संघर्ष से पीछे नहीं हटेंगे। इस अवसर पर किसान रामफल, राजाराम, संदीप सिंह, किसान नेत्री प्रोमिला सहारण, दरबारा, राजेंद्र सिंह व अन्य किसान मौजूद थे।

जाम के दौरान जिला प्रशासन की तरफ से पहुंचे नायब तहसीलदार ईश्वर सिंह ने बताया कि किसानों ने केवल ब्रिज के नीचे से रास्ता बंद कर रखा था। वाहन चालकों को ब्रिज के शुरूआती और अंतिम प्वाइंट से घुमाकर निकाला गया। किसी भी वाहन चालक को परेशानी नहीं हुई। किसानों ने एंबुलेंस व अपात कालीन वाहनों के लिए रास्ता छोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed