फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   For the first time, daughter became councillor as Renu in Kalayat Nagar Palika

Kaithal News: पहली बार कलायत नगर पालिका में रेणू के रूप में पार्षद बनीं बेटी

Thu, 13 Mar 2025 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 13 Mar 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
For the first time, daughter became councillor as Renu in Kalayat Nagar Palika
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। देश की आजादी के 77 वर्ष मेंं पहली रेणू धानियां के रूप में वार्ड-एक से एक बेटी पार्षद चुनी गई। एमएससी की यह छात्रा ग्राम पंचायत और नगर पालिका से जुड़े कलायत में जन प्रतिनिधि की पगड़ी पहनने वाली पहली बेटी है।

अभी तक बहुरानी स्थानीय सरकार मेंं चौधर की पगड़ी पहनती रही हैं। इस चुनाव की खास बात यह रही कि रेणू धानियां सबसे कम उम्र की पार्षद बनी हैं। उन्होंने अपनी प्रतिद्वंद्वी नयना को 246 मतों से हराकर विजय दर्ज की।
विज्ञापन


वार्ड नंबर-10 में सबसे छोटी जीत ः वार्ड-10 मेंं नंबरदार संजय सिंगला ने केवल एक वोट के अंतर से जीत दर्ज की। संयोग कहें या कांटे की टक्कर का असर कहें कि इस वार्ड मेंं एक भी वोट नोटा को नहीं मिला। विधान सभा चुनाव से पूर्व संजय सिंगला भी राज्यमंत्री कमलेश ढांडा के साथ पार्टी को आगे बढ़ाने में लगे थे। विधान सभा चुनाव में ब्रेक हो गया और पूर्व राज्यमंत्री कमलेश ढांडा व उनके पुत्र तुषार ढांडा ने वार्ड नंबर 10 पर पूरा फोकस किया हुआ था। इस प्रत्याशी को हराने के लिए मुख्यमंत्री तक का कार्यक्रम वार्ड 10 में ही रखा गया। संजय सिंगला को हराने के लिए मुख्यमंत्री नायब सैनी, केबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा, पूर्व राज्यमंत्री कमलेश ढांडा, जिला अध्यक्ष व पार्टी संगठन को पूरा जोर लगा। उसके बावजूद भी सिंगला एक वोट से जीत दर्ज करके विजयी रहे। इस वार्ड से संजय सिंगला को 403 व उनके विरोधी विनोद कुमार को 402 मत हासिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


10 वार्ड को छोड़ हर वार्ड में नोटा को मिले वोट ः कलायत के वार्ड नंबर 10 को छोड के हर वार्ड में मतदाताओं ने प्रत्याशियों को नकार कर नोटा का बटन दबाया। सभी वार्डों से कुल 120 मत नोटा को मिले। नोटा को सबसे अधिक वार्ड नंबर 2,3,4 और 11 में मिले। यह पहली बार हुआ है कि नगरपालिका चुनाव में प्रत्याशी की बजाए नोटा को वोट मिले।


सबसे अधिक मतों से वार्ड-11 में जीते विनोद कुमार
नगर के वार्ड नंबर-11 से सबसे बड़ी जीत दर्ज की गई। इस वार्ड में तीन उम्मीदवारों के बीच मामला उलझा हुआ था। अनुसूचित जाती के आरक्षित इस वार्ड में मतदाताओं ने अपना मत कौशल दिखाते हुए विनोद कुमार को 537 मत दिए और उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी चिमन लाल को 257 मतों पर ही संतोष करना पड़ा।

वार्ड नंबर
जीते
वोट मिले
पराजित
वोट मिले
हार में अंतर

एक
रेणू धानिया
460
नैना
214
146

दो
आशीष
469
रविंद्र
326
143

तीन
ऊषा रानी
289
अनु
200
89

चार
निशा देवी
516
रीटा रानी
322
194

पांच
प्रीत जगदेवा
393
टीना कुमारी
236
157

छह
प्रदीप कुमार
440
सतपाल
278
162

सात
राजेश कुमार
392
अरुण
298
94

आठ
महीपाल सर्व सम्मति

नौ
जगदीश रैबारी
279
संजय
221
58

10
संजय कुमार
403
विनोद कुमार
402
01

11
विनोद
537
चिमन लाल
257
280

12
अमित कुमार
401
नवीन कुमार
204
197

13
रविंद्र कुमार
354
भानपती
265
89

14
पूनम
310
बबली
171
139

15
कविता कंसल
263
बबीता रानी
186
77

16
नीलम देवी सर्व सम्मति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed