फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Fog stopped the speed of vehicles

कोहरे के वजह से अपने गंतव्य पर देरी से पहुंचे वाहन चालक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Fog stopped the speed of vehicles
कैथल। बीते दो दिनों से सुबह शाम घने कोहरे ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मंगलवार देर रात कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम रही। इसके चलते वाहनों को दिन में भी हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। दृश्यता कम होने की वजह से वाहन धीमी गति से चलाने पड़े। वहीं बार-बार चालकों को गाड़ियों को रोककर शीशा भी साफ करना पड़ा। इससे कई रोडवेज बसें भी निर्धारित समय से विलंबित हुईं। वहीं कोहरे के कारण सुबह शाम ठंड का प्रकोप भी बढ़ गया है। बुधवार को सुबह 11 बजे धूप निकलने से कोहरे की चादर हटी और लोगों को सर्दी से राहत मिली। धूप निकलने के बाद अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री दर्ज किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य वैज्ञानिक डॉ. रमेश वर्मा ने कहा कि पांच फरवरी तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। इस दौरान हल्की बारिश भी हो सकती है। बारिश की संभावना को देखते हुए किसान गेहूं और सरसों की फसल में सिंचाई व स्प्रे का काम रोक दें। पानी निकासी की व्यवस्था रखें। ज्यादा समय तक पानी भरा रहने से फसल में नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed