{"_id":"69519fe4e7c7c164480bf11e","slug":"fog-disrupts-train-schedule-passengers-upset-kaithal-news-c-245-1-kht1010-142803-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कोहरे से ट्रेनों का शेड्यूल बिगड़ा, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कोहरे से ट्रेनों का शेड्यूल बिगड़ा, यात्री परेशान
Mon, 29 Dec 2025 02:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 29 Dec 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
कैथल। कोहरे के कारण सभी गाड़ियां निर्धारित समय की देरी से पहुंच रही हैं। कोहरे से बिगड़े ट्रेनों के शेड्यूल से यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। ट्रेनों के इंतजार में यात्रियों को सर्दियों की रात प्लेटफार्म पर ही गुजारनी पड़ रही है।
यात्री ट्रेनों के इंतजार में प्लेटफार्म पर ठिठुरते रहते हैं और कोहरे के कारण सिग्नल दिखाई न देने पर लोको पायलट को पटाखों से सिग्नल दिया जा रहा है।
वहीं कर्मचारियों को ट्रैक पेट्रोलिंग में भी परेशानी हो रही है। घने कोहरे से यातायात व्यवस्था अस्त-व्यस्त हो गई है। कई दिनों से रात के समय व अल- सुबह आने वाली ट्रेनों को बीच में कई बार लूप लाइन में खड़ी रहती है जिसके असर से अन्य ट्रेनों को समय सारणी में फर्क प़ता है। अंब - अंदौरा एक्सप्रेस व साबरमती बिजी एक्सप्रेस घंटों तक लेट हो रही है जिससे दूर जाने वाले यात्रियों को दूसरी ट्रेनों छूट जाती है।
रविवार को ये ट्रेनों रही लेट : शनिवार को रेलवे स्टेशन से गुजरने वालीं कई प्रमुख ट्रेनें घंटों लेट रहीं जिससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह साढ़े तीन बजे आने वाली 19411 एक घंटा 40 मिनट की देरी से पहुंची।
विज्ञापन
वहीं 64563 रायपुर हरियाणा 58 मिनट की देरी से सुबह पांच बजकर 58 मिनट पर पुहंची। 54038 जींद - कुरुक्षेत्र पैसंजेर एक घंटा की देरी से आईं। स्टेशन अधीक्षक नरेंद्र शर्मा ने बताया कि घने कोहरे के कारण ट्रेन संचालन प्रभावित है।
जिले में घने कोहरे की मार से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। दो दिनों से धूप के बाद शनिवार को सुबह से ही घने कोहरे से अधिकांश इलाकों में कोहरा छाया रहा जिससे दृश्यता सुबह 10 बजे से पहले 50 से 100 मीटर तक ही रही । इसका सीधा असर रेल और सड़क यातायात पर देखने को मिला। रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़ने व बस स्टैंड से यात्रियों को घंटों तक इंतजार करना पड़ा। संवाद
कई ट्रेनें देरी से चलीं जबकि कुछ के समय में लगातार बदलाव की सूचना मिलती रही। कोहरे के कारण रेलवे ट्रैक पर सिग्नल साफ दिखाई न देने से ट्रेनों की रफ्तार कम कर दी गई है। सड़क मार्ग पर भी हालात चिंताजनक बने हुए हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग और जिला मार्गों पर वाहन बेहद धीमी गति से चल रहे हैं। कई स्थानों पर गाड़ियां रेंगती नजर आईं जिससे जाम जैसी स्थिति बन गई। नरवाना - कुरुक्षेत्र रेलवे ट्रैक छोटा होने के कारण धुंध में कुल सात ट्रेन का कोहरे में फर्क पड़ रहा है।
कैथल से नरवाना व कुरुक्षेत्र जाने के लिए दोनों तरफ ट्रैक सिंगल है जिससे कलायत , ढांड, या फिर कैथल में सुबह व शाम के समय ट्रेन को रोककर क्रॉसिंग करवाई जा रही है। गौरतलब है कि जिले से अब कुल सात ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है जिनमें से तीन एक्सप्रेस व तीन पैसेंजर व एक डेमू ट्रेन चल रही है।
इन्हीं ट्रेनों में अंबाला , कुरुक्षेत्र , हिमाचल व राजस्थान जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।