फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Focus on sports players: Khali

खेलों पर ध्यान केंद्रित करें खिलाड़ी : खली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Apr 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Focus on sports players: Khali
गुहला-चीका। चीका में एक निजी समारोह में पहुंचे अंतरराष्ट्रीय रेसलर द ग्रेट खली ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना दे रहे खिलाड़ियों से कहा कि वे राजनीति छोड़कर केवल खेलों पर ध्यान दें। उन्होंने कहा कि धरने पर बैठे खिलाड़ी केवल राजनीति कर रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान खली की एक झलक पाने के लिए युवाओं व आम लोगों में भारी उत्साह देखा गया।
विज्ञापन


खली ने कहा कि वे खेलों के प्रति युवाओं को हमेशा प्रेरित करते रहते हैं, लेकिन जिस प्रकार दिल्ली में जंतर-मंतर पर राजनीतिक लोग आकर खिलाड़ियों का समर्थन कर रहे हैं, वह किसी भी प्रकार से खेलों के हित में नहीं है। उन्होंने कहा कि इस कदम सेे खिलाड़ियों का कोई लाभ होने वाला नहीं है। खली ने युवाओं का आह्वान किया कि वे नशे से दूर रहें क्योंकि नशा एक बीमारी है। यदि व्यक्ति एक बार नशे की चपेट में आ जाता है तो उसका सामाजिक जीवन बर्बाद हो जाता है।
विज्ञापन


इसके अलावा खली ने बताया कि उन्होंने जालंधर में एक कोचिंग सेंटर खोला है, जहां युवा रेसलिंग की बारीकियां सीख कर अपना भविष्य बना रहे हैं। खली ने युवाओं से आह्वान किया कि वे विदेश जाने से पहले संबंधित संस्था के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर लें और युवा अवैध तरीके से विदेश जाने का प्रयास न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed