फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Flowers offered on the picture of Lord Parshuram

Kaithal News: भगवान परशुराम के चित्र पर अर्पित किए पुष्प

Wed, 30 Apr 2025 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 30 Apr 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Flowers offered on the picture of Lord Parshuram
राजौंद। श्री श्याम हरी सेवा ट्रस्ट कैथल की ओर से मंगलवार को भगवान परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर पूजा-अर्चना की। इस मौके पर ट्रस्ट के प्रधान सतीश शर्मा ने कहा कि सभी ने भगवान परशुराम के पद चिह्नों पर चलने का संकल्प लिया। भगवान परशुराम ने अन्याय और अत्याचार के खिलाफ संघर्ष कर सर्वसमाज के हित में कार्य किया।
विज्ञापन

उन्होंने सभी लोगों से भगवान परशुराम के जीवन को आत्मसात करने की बात कही। इस अवसर पर एडवोकेट संजीव सिंगला, समाजसेवी लाजपत सिंगला, विक्रम रसीना, धर्मवीर मास्टर, राजेश, अनीता गोयल, मनीराम आर्य, कर्मजीत, पायल, राजा फौजी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

आईजी कॉलेज में मनाया परशुराम जन्मोत्सव

कैथल। आईजी कॉलेज में भगवान परशुराम जन्मोत्सव को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया। महाविद्यालय परिसर में भगवान परशुराम के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। प्रबंधक समिति के प्रधान राम बहादुर खुरानियां ने कहा कि भगवान परशुराम का जीवन हमें धर्म, साहस और न्याय की राह पर चलने की प्रेरणा देता है। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. आरती गर्ग ने कहा कि परशुराम जी का आदर्श चरित्र आज के युवाओं को आत्मबल और नैतिकता की दिशा देता है। सांयकालीन सत्र की प्राचार्या प्रभारी श्वेता तंवर ने कहा कि छात्राओं को सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए। इस अवसर पर विशिष्ट जनों, शिक्षकों एवं छात्राओं ने भगवान परशुराम को श्रद्धा पूर्वक नमन किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed