फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Flag march in sensitive and very sensitive villages

संवेदनशील और अति संवेदनशील गांवों में फ्लैग मार्च

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Flag march in sensitive and very sensitive villages
कैथल। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी डॉ. संगीता तेतरवाल के निर्देशानुसार एसपी मकसूद अहमद की अगुवाई में जिला प्रशासन ने वीरवार को ग्रामीण क्षेत्रों में संवेदनशील व अति संवेदनशील गांवों में फ्लैग मार्च निकाला।
विज्ञापन

प्रशासन की टीम ने गांव कैलरम, चौशाला, खरक पांडवा, बालू, जुलानी खेड़ा, किछाना, गुलियाणा, किठाना, खेड़ी सिंबलवाली तथा राजौंद क्षेत्र के अन्य अति संवेदनशील और संवेदनशील क्षेत्रों का दौरा किया। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी डॉ. संगीता तेतरवाल ने कहा कि आगामी 30 अक्तूबर को जिला परिषद और ब्लॉक समिति और दो नवंबर को सरपंच व पंच पद के लिए चुनाव होने हैं। सभी को चाहिए कि चुनाव शांति पूर्वक संपन्न करवाने के दृष्टिगत अपना सहयोग दें। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कोई असामाजिक तत्व चुनाव में खलल डालने का प्रयास करेगा तो उसके खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

जिला में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों को शांति पूर्ण और निष्पक्ष संपन्न करवाने के लिए जिले में 692 बूथ स्थापित किए गए हैं। सभी बूथों पर आवश्यक मूलभूत सुविधा हेतू अधिकारियों की नियुक्तियां पूर्व में ही कर दी गई हैं। ढांड खंड में 85, गुहला में 104, कैथल में 171, कलायत में 88, पूंडरी में 106, राजौंद में 68 तथा सीवन में 70 बूथ बनाए हैं। सभी बूथों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई हैं। मतदाताओं की सुविधा के लिए सभी बुनियादी सुविधाएं की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में 180 अति संवेदनशील तथा 126 संवेदनशील मतदान केंद्र चिह्नित किए गए हैं। अति संवेदनशील मतदान केंद्रों के अंतर्गत कैथल खंड के मानस गांव में तीन, पट्टी अफगान में तीन, क्योडक़ में 10, देवबन में चार, डेरा गदला में एक, ग्योंग में चार, मुंदड़ी में पांच, पाड़ला में पांच, नरड़ में तीन, खनौदा में तीन, गुहणा में पांच, तितरम में तीन, सिसला में दो, धनौरी में 10, बरटा में चार मतदान केंद्र शामिल हैं।
ढांड खंड के खेड़ी रायवाली गांव में एक, कौल में नौ, पबनावा में 10, ढांड में आठ, धेरडू में एक, फरल में नौ मतदान केंद्र शामिल हैं। इसी प्रकार गुहला खंड के अजीमगढ़ में एक, टटियाणा में दो, भूसला में दो, हरिगढ़ किंगन में तीन, भागल में आठ, भूना में चार, थेह नेवल में दो, कलायत खंड के गांव जुलानी खेड़ा में दो, राजौंद खंड के गांव मंडवाल में दो, बीरबांगड़ा में तीन, सौंगरी में तीन, कसान में चार, माजरा नंदकरण में तीन, किठाना में आठ, संतोख माजरा में एक, सीवन खंड के फिरोजपुर गांव में एक, कांगथली में दो, मलीकपुर में दो, रसुलपूर में दो, पूंडरी खंड के गांव बाकल में चार, भाणा में छह, फतेहपुर में 12 मतदान केंद्र शामिल हैं।

जिले के 126 संवेदनशील मतदान केंद्रों के अंतर्गत कैथल खंड के गांव दयौरा में तीन, कुलतारण में दो, गढ़ी पाड़ला में एक, सांगन में तीन, बाबालदाना में तीन, चंदाना में पांच, हरसौला में चार, खुराना में तीन, पट्टी डोगर में एक, धुंधरेहड़ी में दो, ढांड खंड के गांव साकरा में चार, खेड़ी मटरवा में एक, बरोट में तीन, टीक में चार, आहूं में तीन, ढांड खंड के गांव अरनौली में दो, बलबेहड़ा में चार, बदसूई में दो, पीडल में चार, अगौंध में तीन, माजरी में दो, कलायत खंड के गांव खरक पांडवा में चार, सिमला में चार, राजौंद खंड के गांव खेड़ी रायवाली में एक, रोहेड़ा में छह, बिरथे बाहरी में एक, जाखौली कमान में चार, जाखौली दाबदल में तीन, सीवन खंड के गांव तारांवाली में दो, लदाना चक्कू में तीन, गोहरां में एक, खेड़ी गुलाम अली में तीन, पूंडरी खंड के गांव बदनारा में दो, बरसाना में चार, पाई में 15, रमाना-रमानी में तीन, सिरसल में छह, टयोंठा में पांच मतदान केंद्र शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed