{"_id":"6297c54352e99a372d28a645","slug":"five-thousand-rupees-recovered-from-accused-in-false-case-kaithal-news-knl1101654116","type":"story","status":"publish","title_hn":"झूठे मामले में आरोपी से पांच हजार रुपये बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झूठे मामले में आरोपी से पांच हजार रुपये बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। एक व्यक्ति से दुष्कर्म के आरोप में झूठी एफआईआर दर्ज करवाने की धमकी देकर वसूली के आरोपी को रिमांड के बाद न्यायालय में पेश किया गया। उसके पास से पांच हजार रुपये की नकदी बरामद की है।
गौरतलब है कि एक व्यक्ति ने शिकायत में बताया था कि उसकी करीब सात महीने पहले सीवन निवासी महिला से जान पहचान हुई थी। महिला ने घर बुलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए थे और कई बार पैसे लिए थे। एक दिन महिला ने उसे खुराना रोड कैथल स्थित एक घर में बुलाया था। वहां एक व्यक्ति और तीन महिलाओं ने उसके साथ मारपीट की थी। एक बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में फंसाने का डर दिखाकर चार लाख रुपये मांगे।
26 मई को आरोपियों को उसने 20 हजार रुपये दे दिए थे। अगले दिन फिर वे एक लाख रुपये मांग रहे थे। उसने अपने दोस्त को यह बात बता दी। फिर वे पुलिस के पास चले गए थे। पुलिस ने टीम तैयार कर पीड़ित को 50 हजार रुपये देकर जवाहर पार्क में भेज दिया था। वहां से नकदी सहित आरोपी महिलाओं को काबू कर लिया गया था। जांच में दो दिन पहले ही डोहर निवासी नरेश को काबू कर पुलिस रिमांड पर लिया था। उसे रिमांड के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।