{"_id":"68af642723298e55f3031dfa","slug":"five-roads-of-faral-village-will-be-constructed-with-436-crores-kaithal-news-c-245-1-kht1001-136893-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: 4.36 करोड़ से बनेंगी फरल गांव की पांच सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: 4.36 करोड़ से बनेंगी फरल गांव की पांच सड़कें
Thu, 28 Aug 2025 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 28 Aug 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
कैथल। फरल गांव में महाराणा प्रताप चौक से फरल तीर्थ तक जाने वाली खस्ताहाल सड़क। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
पूंडरी। फरल गांव की पांच सड़कें, जो अब तक किसी भी विभाग के अधीन नहीं थीं और केवल फल्गु मेले के समय अस्थायी रूप से सुधारी जाती थीं, अब हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के अधीन कर दी गई हैं। इन सड़कों का निर्माण चार करोड़ 36 लाख 43 हजार रुपये की लागत से किया जाएगा। इसके लिए निविदा सूचना भी जारी कर दी गई है। यह जानकारी विधायक सतपाल जांबा ने दी।
विधायक ने कहा कि क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं को और मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है। जनता का विश्वास ही हमारी ताकत है और विकास ही हमारी प्रतिबद्धता। इसी उद्देश्य से हलके में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं और पूंडरी तेजी से विकास की राह पर बढ़ रहा है।
उन्होंने बताया कि पूंडरी एचएसवीपी मार्केट (बस स्टैंड के सामने) को सीसी से बनाने के लिए एक करोड़ 56 लाख रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी है। इससे पार्किंग सुविधा बेहतर होगी और पानी निकासी की समस्या का स्थायी समाधान मिलेगा।
विज्ञापन
इसके अलावा, कौल गांव में लगभग दो किलोमीटर लंबी नई सीसी सड़क बनाने के लिए भी प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। बहुत जल्द काम शुरू होगा, जिससे क्षेत्रवासियों को बेहतर और सुगम सड़क सुविधा मिल सकेगी।