{"_id":"63f5182359fc8a46880f65a9","slug":"five-new-look-buseskaithal-kaithal-news-c-18-1-37213-2023-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कैथल नई लुक में पहुंची पांच बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कैथल नई लुक में पहुंची पांच बसें
Wed, 22 Feb 2023 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 22 Feb 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। हरियाणा रोडवेज की ओर से नई लुक में पांच नई बसें पहुंच गई हैं। इनको नया डिजाइन दिया है। इस बस का रंग तो पहले ही बसों की तरह नीला और सफेद हैं, लेकिन इसमें नया डिजाइन दिया है। कैथल डिपो में अभी नई पांच बसें ही पहुंची है। इस साल डिपो में अब तक कुल 10 बसें पहुंच चुकी है। अभी मार्च तक 25 बसें और पहुंचनी हैं। गौरतलब है कि बसों की कमी के कारण सभी लंबे रूटों पर बसें बहाल नहीं हो पाई हैं। बेड़े में बसों की संख्या पूरी होने के बाद सभी लंबे रूट बहाल हो पाएंगे।
हरिद्वार का रूट बहाल, देहरादून का शेष
डिपो में नई बसें आने के बाद कैथल रोडवेज की ओर से हरिद्वार का रूट तो बहाल कर दिया है, लेकिन अभी देहरादून, ऋषिकेश और जयपुर का रूट बहाल होना शेष है। अब पांच नई बसें आने के बाद इन रूटों पर जल्द ही बसें चलाई जाएंगी। इस समय इन रूटों के अलावा कटरा और शिमला के रूट भी पिछले चार साल से बंद पड़े हैं। यात्रियों के इन रूटों पर बस चलाए जाने की मांग है।
लंबे रूट पर चलेंगी ये बसें : प्रबंधक
रोडवेज के संस्थान प्रबंधक रोहताश जांगड़ा ने बताया कि पांच नई बसें रोडवेज आई है। इन बसों के आने के बाद बंद पड़े लंबे रूटों पर बसें चलाने के लिए योजना बनाई जाएगी। इससे यात्रियों की यात्रा सुगम होगी।