फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Five new dengue patients found

डेंगू के पांच नए मरीज मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Five new dengue patients found
जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। हर दिन डेंगू के नए मरीज जिले में सामने आ रहे हैं। शुक्रवार को भी जिले में डेंगू से पीड़ित 5 मरीज पाए गए। 4 कैथल शहर में व 1 कलायत क्षेत्र में पाया गया। इनमें से एक कैथल में आंबेडकर नगर में, दूसरा देवीगढ़ रोड, दो निजी अस्पतालों में व एक कलायत के गांव ब्राह्मणीवाला में पाया गया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में अब तक 65 मरीज डेंगू से पीड़ित पाए गए हैं। इनमें से 47 ठीक भी हो चुके हैं। अब 6 मरीजों को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल किया गया है, जबकि 12 का इलाज व ओपीडी अस्पताल के बाहर जारी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक 444 व्यक्तियों की डेंगू के लिए जांच की गई है। शुक्रवार को भी 32 व्यक्तियों की जांच की गई।
विज्ञापन

डीसी प्रदीप दहिया ने कहा कि डेंगू के लार्वा को खत्म करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अलावा अन्य विभाग अलर्ट होकर कार्य कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में कुल 73 हजार 279 घरों का सर्वे किया जा चुका है, जिनमें ग्रामीण क्षेत्र के 69 हजार 954 घर व शहरी क्षेत्र के 3325 घरों में सर्वे हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आमजन का आह्वान है कि वे अधिकारियों व कर्मचारियों का पूर्ण सहयोग करें। स्वास्थ्य विभाग की टीम को 118 जगहों पर डेंगू का लारवा मिला है। विभाग द्वारा संबंधितों को नोटिस जारी करते हुए लारवा को नष्ट किया गया है। अब तक 1188 लोगों को नोटिस जारी किया गया है। लार्वा ज्यादातर कूलर व फ्रिज के पीछे लगी कटोरी में इकट्ठे होने वाले पानी में मिला है। कूलर को निरंतर सुखाकर रखें व फ्रिज के पीछे लगी कटोरी में पानी इकट्ठा नहीं होने दें। नगर पालिकाओं व पंचायत विभाग द्वारा शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में फॉगिंग करवाई जा रही है और जहां पानी ठहरा हुआ है वहां टैमीपॉश का छिडक़ाव किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed