फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Five corona positive cases surfaced

पांच कोरोना पॉजिटिव केस आए सामने

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Five corona positive cases surfaced
जिले में रविवार को पांच कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। इस समय जिले में कोरोना को लेकर राहत है। एक्टिव केस भी कम होकर 41 रह गए हैं। डीसी प्रदीप दहिया ने बताया कि होम आइसोलेशन में रहे 8 कोरोना मरीजों ने कोरोना को मात दी। जिले में 11 हजार 154 कोरोना के मरीजों में से 10 हजार 773 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब कोरोना के एक्टिव केस 41 रह गए हैं। अभी तक लिए गए 2 लाख 82 हजार 729 में से 2 लाख 72 हजार 155 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। जिले का रिकवरी रेट 96.5 प्रतिशत हो गया है। पॉजिटिव रेट 3.9 प्रतिशत है तथा डेथ रेट 3.0 प्रतिशत है।
विज्ञापन

डीसी प्रदीप दहिया ने स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट अनुसार बताया कि जिला में अलग-अलग जगहों से कोरोना वायरस से संक्रमित पांच नए केस सामने आए हैं। जिले में 20 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। जिले में अभी तक 2 लाख 42 हजार 417 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा चुका है, जिनमें से 2 लाख 9 हजार 770 व्यक्तियों को पहली डोज तथा 32 हजार 647 व्यक्तियों को दूसरी डोज दी जा चुकी है। स्टॉक में 7560 वैक्सीन उपलब्ध हैं, जिसमें से 4220 कोविशील्ड व 3340 कोवॉक्सीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed