{"_id":"649fbdffb05ece81200fcc5b4ac96267","slug":"five-animal-died-due-to-electric-current-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर के एंगल में करंट आने से 5 पशुओं की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर के एंगल में करंट आने से 5 पशुओं की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/ढांड
Updated Sat, 30 Jan 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली विभाग की लापरवाही के चलते जमीन पर रखे ट्रांसफार्मर में लगे लोहे के एंगल में करंट आने के कारण 5 पशुओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। करंट से हुई पशुओं की मौत के कारण पशुपालक का करीब 4 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। हादसा और बड़ा हो सकता था, लेकिन ग्रामीणों ने जान की परवाह किए बगैर सूझबूझ का परिचय देते हुए करंट की चपेट में आई अन्य भैंसों को बीच में झोटा बुग्गी खड़ी करके कड़ी मशक्कत से अलग किया। घटना की सूचना मिलते ही भारी तादाद में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। पशुओं की मौत से ग्रामीणों का बिजली विभाग के खिलाफ गुस्सा फूट पड़ा और गुस्साए ग्रामीणों ने जमकर विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। घटना की सूचना मिलते ही ढांड पुलिस व बिजली विभाग के एसडीओ केके यादव, जेई धर्मपाल व पशु चिकित्सक देवेंद्र ढुल मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। जानकारी के अनुसार पशुपालक सतबीर अपने पशुओं को तालाब से पानी पिलाकर घर वापिस लेकर आ रहा था कि गांव की मेन गली में जमीन पर रखे ट्रांसफार्मर में लगे एंगल में करंट आया हुआ था जिसमें एक भैंस की पूंछ लग जाने के कारण भैंस को करंट लगा और देखते ही देखते दूसरी भैंसों को भी करंट लगने से मौके पर ही मर गई। जिसमें 3 भैंस 1 झोटा व 1 गाय शामिल थीं। जिससे उसका करीब 4 लाख का नुकसान हो गया है। पीड़ित पशुपालक ने बताया कि पशु ही उसकी जीविका का साधन थे। जिससे उसके परिवार का गुजर-बसर हो रहा था। एकाएक पशु मर जाने से उसके सामने भूखे मरने की नौबत आ गई है। जिसके लिए पूरी तरह से बिजली बोर्ड जिम्मेवार है। सरकार व प्रशासन द्वारा शीघ्र ही करंट के कारण मरे पशुओं का मुआवजा मुहैया करवाया जाए।
घटना के लिए ग्रामीणों ने निगम को जिम्मेवार बताया
ढांड के सरपंच पवन कसाना, रामचंद्र, संजय कुमार, राहुल गुर्जर, सतीश कुमार, सुनहेरा राम, मक्खन, नरेश, राजेंद्र, विनोद कुमार ने मांग की है कि गांव में जमीन पर रखे ट्रांसफार्मर को जल्द बदला जाए व बिना स्विच के रखे ट्रांसफार्मरों पर स्विच लगाया जाए। ग्रामीणों का आरोप है कि जमीन पर रखे ट्रांसफार्मर के बारे में कई बार लिखित में निगम को सूचना देकर अवगत करवाया गया था। लेकिन अपनी ढुलमुल रवैये के कारण आज तक निगम ने जमीन पर रखे ट्रांसफार्मर की सुध लेना उचित नहीं समझा था। जिसका खामियाजा एक गरीब पशुपालक को भुगतना पड़ा है। गांव की मेन गली होने के कारण हमेशा लोगों के मन में अकसर ट्रांसफार्मर में आने वाले करंट को लेकर भय बना रहता है कि कहीं कोई हादसा ना हो। उनका आरोप है कि ट्रांसफार्मर पर विभाग ने आज तक स्विच लगाना भी मुनासिब नहीं समझा है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि पशुपालक को हुए लाखों रुपये के नुकसान का जल्द से जल्द मुआवजा दिया जाए नहीं तो ग्रामीण सड़कों पर उतरने पर विवश होंगे।
ग्रामीणों की मांग को देखते हुए निगम के जेई को आदेश जारी कर दिए गए हैं जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर वाले स्थान पर पोल लगाकर ट्रांसफार्मर को ऊपर कर दिया जाए और ट्रांसफार्मर पर स्विच भी लगा दिया जाएगा। ग्रामीणों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन
केके यादव, एसडीओ, विद्युत निगम, ढांड।