फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   fit for india

फिट फॉर इंडिया अभियान के तहत दौड़े 500 युवा

Fri, 30 Aug 2019 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
fit for india
06-कैथल। खेल दिवस पर मैराथन दौड़ में भाग लेते हुए बच्चे। - फोटो : Kaithal
हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की याद में मनाए गए राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर छोटू राम इंडोर स्टेडियम से शुरू हुई मैराथन का आयोजन किया गया। जिसमें भारी संख्या में लोगों ने भाग लिया। मैराथन की शुरुआत करते हुए कलायत के एसडीएम विवेक चौधरी ने कहा कि देश व प्रदेश की तरक्की के लिए प्रत्येक नागरिक का स्वस्थ होना बड़ा जरूरी है। वर्तमान परिवेश में दौड़ धूप के कारण इंसान अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नही दे रहा। अच्छा स्वास्थ्य प्रत्येक इंसान के लिए जरूरी है। व्यायाम तथा खेलों के माध्यम से हम अपने शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं और बीमारियों से भी बचे रह सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि फिट इंडिया मूवमेंट जैसे कार्यक्रमों से सभी जुड़कर इसे जन आंदोलन का रूप दें। आज खेल कूद के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। हरियाणा प्रदेश के खिलाड़ी विश्व मानचित्र पर बेहतर प्रदर्शन करके अपने साथ-साथ राज्य का नाम भी रोशन कर रहे हैं। फिट इंडिया मूवमेंट कार्यक्रम का उद्देश्य देश के हर नागरिक को स्वस्थ रखना है।
विज्ञापन

एसडीएम ने मैराथन को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मैराथन दौड़ में 500 अधिक धावक छोटू राम इंडोर स्टेडियम से शुरू होकर आरकेएसडी कॉलेज के सामने से होती हुई छोटू राम चौक पर पहुंची। इसके बाद ढांड रोड होते हुई सेक्टर 20 के मुख्य मध्य मार्ग से गुजरकर अंबाला रोड होते हुए वापिस स्टेडियम में पहुंची। इस मौके पर उप पुलिस अधीक्षक रविंद्र सांगवान, जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी सतविंद्र गिल, वाईसीओ सुशील कुमार, चेतन शर्मा, गुरमीत, सतनाम, जसवंत, राजेश, प्रशांत, अमरजीत, शमशेर, रणधीर ढांडा, रोहताश शर्मा, राजेंद्र सिंह, जोगिंद्र, संदीप कुमार, विक्रम ढुल, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैत्री हॉकी मैच का आयोजन
फोटो संख्या-7
हॉकी के जादूगर ध्यानचंद की याद में खंड पूंडरी के रसीना-अहमदपुर स्थित तक्षशिला गुरुकुल में लड़कों व लड़कियों का मैत्री हॉकी मैच का आयोजन किया गया। इस मैच का शुभारंभ जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी सतविंद्र गिल ने खिलाड़ियों से परिचय करके किया। यह मैत्री मैच रैनबो हाई स्कूल हाबड़ी तथा गुरुकुल तक्षशिला की टीम के मध्य खेला गया, जिसमें रेनबो हाई स्कूल हाबड़ी की टीम विजेता रही। इस मौके पर वाईसीओ सुशील कुमार, डॉ. चेतन, पूर्व डीएसओ जसवंत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed