फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   First merit list will be issued online for admission in colleges

कॉलेजों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन जारी होगी प्रथम मेरिट सूची

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
First merit list will be issued online for admission in colleges
कॉलेजों में विभिन्न डिग्री कोर्सों में नए विद्यार्थियों के दाखिले से संबंधित प्रक्रिया जारी है। 11 सितंबर को जिले के 15 कॉलेजों में विद्यार्थियों के दाखिले के लिए प्रथम मेरिट सूची जारी होगी। इस बार पंजीकरण का कार्य ऑनलाइन होने के कारण मेरिट सूची भी विभाग की ओर से ऑनलाइन जारी की जाएगी। उसके बाद सूची की फोटो प्रति को पोर्टल से डाउनलोड करके कॉलेजों में नोटिस बोर्ड पर लगाया जाएगा। निर्धारित समय तक विद्यार्थी विभिन्न कोर्सों में दाखिले के लिए फीस जमा करवा सकते हैं।
विज्ञापन

कमेटियां भी प्रथम सूची जारी होने के इंतजार में
कॉलेजों में दाखिला प्रक्रिया के लिए बनाई गई कमेटियों को भी सूची जारी होने का इंतजार है। सूची में नाम आने वाले विद्यार्थी जैसे ही कॉलेजों में पहुंचेंगे, निर्धारित औपचारिकताओं को पूरा करके विद्यार्थियों की फीस जमा करवाई जाएगी।
विज्ञापन

राजकीय कन्या महाविद्यालय चीका के प्राचार्य डॉ. राजेंद्र अरोड़ा ने बताया कि ऑनलाइन सूची मिलते ही इसे नोटिस बोर्ड पर लगाया जाएगा। कॉलेजों में दाखिले की तैयारियां पूरी हैं। विद्यार्थियों के पास तीन दिन का समय फीस जमा करवाने के लिए रहेगा। ऐसे में जल्द से जल्द विद्यार्थी विभिन्न डिग्री कोर्सों की फीस जमा करवाकर निर्धारित सीटों पर अपना स्थान सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजौंद। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में इंजीनियरिंग और गैर इंजीनियरिंग कोर्सों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन 16 से 30 सितंबर तक स्वीकार किए जाएंगे। आईटीआई के इंचार्ज भूपेंद्र सिंह ने बताया दाखिले के लिए दिशा निर्देशों का विवरण व सूची वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। दाखिले के लिए शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र व स्थाई निवासी होने का प्रमाण विभाग की वेबसाइट पर अपलोड करना अनिवार्य हैं। इसके साथ प्रार्थी के पास अपनी ईमेल आईडी व फैमिली आईडी होना आवश्यक है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed