{"_id":"613a53368ebc3e1eed40dbbc","slug":"first-merit-list-will-be-issued-online-for-admission-in-colleges-kaithal-news-knl82688444","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेजों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन जारी होगी प्रथम मेरिट सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेजों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन जारी होगी प्रथम मेरिट सूची
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉलेजों में विभिन्न डिग्री कोर्सों में नए विद्यार्थियों के दाखिले से संबंधित प्रक्रिया जारी है। 11 सितंबर को जिले के 15 कॉलेजों में विद्यार्थियों के दाखिले के लिए प्रथम मेरिट सूची जारी होगी। इस बार पंजीकरण का कार्य ऑनलाइन होने के कारण मेरिट सूची भी विभाग की ओर से ऑनलाइन जारी की जाएगी। उसके बाद सूची की फोटो प्रति को पोर्टल से डाउनलोड करके कॉलेजों में नोटिस बोर्ड पर लगाया जाएगा। निर्धारित समय तक विद्यार्थी विभिन्न कोर्सों में दाखिले के लिए फीस जमा करवा सकते हैं।
कमेटियां भी प्रथम सूची जारी होने के इंतजार में
कॉलेजों में दाखिला प्रक्रिया के लिए बनाई गई कमेटियों को भी सूची जारी होने का इंतजार है। सूची में नाम आने वाले विद्यार्थी जैसे ही कॉलेजों में पहुंचेंगे, निर्धारित औपचारिकताओं को पूरा करके विद्यार्थियों की फीस जमा करवाई जाएगी।
राजकीय कन्या महाविद्यालय चीका के प्राचार्य डॉ. राजेंद्र अरोड़ा ने बताया कि ऑनलाइन सूची मिलते ही इसे नोटिस बोर्ड पर लगाया जाएगा। कॉलेजों में दाखिले की तैयारियां पूरी हैं। विद्यार्थियों के पास तीन दिन का समय फीस जमा करवाने के लिए रहेगा। ऐसे में जल्द से जल्द विद्यार्थी विभिन्न डिग्री कोर्सों की फीस जमा करवाकर निर्धारित सीटों पर अपना स्थान सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
राजौंद। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में इंजीनियरिंग और गैर इंजीनियरिंग कोर्सों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन 16 से 30 सितंबर तक स्वीकार किए जाएंगे। आईटीआई के इंचार्ज भूपेंद्र सिंह ने बताया दाखिले के लिए दिशा निर्देशों का विवरण व सूची वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। दाखिले के लिए शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र व स्थाई निवासी होने का प्रमाण विभाग की वेबसाइट पर अपलोड करना अनिवार्य हैं। इसके साथ प्रार्थी के पास अपनी ईमेल आईडी व फैमिली आईडी होना आवश्यक है। संवाद