फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   First merit list released for admission in Sanskrit University

Kaithal News: संस्कृत विवि में दाखिले के लिए पहली मेधा सूची जारी

Mon, 14 Jul 2025 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 14 Jul 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
First merit list released for admission in Sanskrit University
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। प्रदेश के पहले संस्कृत विवि महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय में सोमवार को नए शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए स्नातक, स्नातकोत्तर एवं डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में दाखिला के लिए प्रथम मेरिट सूची जारी की गई। यह सूची विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.mvsu.ac.in पर उपलब्ध करवाई गई।

विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया 13 जून से आरंभ हुई थी, जिसमें हरियाणा एवं अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में संस्कृत पढ़ने के इच्छुक विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। आज प्रथम सूची के जारी होते ही परिसर में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। जिन विद्यार्थियों का नाम इस सूची में आया है, वे अब 17 जुलाई तक दस्तावेजों का सत्यापन कराकर प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
विज्ञापन


इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव एवं शैक्षणिक अधिष्ठाता प्रो. संजय गोयल ने कहा कि हमारा उद्देश्य न केवल पारंपरिक संस्कृत शिक्षा को संरक्षित रखना है, बल्कि उसे आधुनिक आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित करना भी है। विद्यार्थियों में जो उत्साह देखने को मिला है, वह हमारे लिए प्रेरणास्पद है। विश्वविद्यालय नए विद्यार्थियों का स्वागत करता है और उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय की ओर से व्याकरण, साहित्य, ज्योतिष, दर्शन, धर्मशास्त्र, वेद विषयों से शास्त्री एवं आचार्य पाठ्यक्रम चलाए जा रहे हैं व योग से बीए और एमए पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इसके साथ ही हिंदू अध्ययन से एमए पाठ्यक्रम संचालित है। इनके अतिरिक्त वेद, ज्योतिष, वैदिक गणित, वास्तुशास्त्र, कर्मकांड, गीता में जीवन प्रबंधन में डिप्लोमा और अंग्रेजी-हिंदी-अंग्रेजी अनुवाद में पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रम संचालित हैं। प्रवेश संबंधी अधिक जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed