फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   First case of theft registered in Sadar police station under new law

Kaithal News: नए कानून के तहत सदर थाने में चोरी का पहला मामला दर्ज

Tue, 02 Jul 2024 06:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 02 Jul 2024 06:09 AM IST
विज्ञापन
First case of theft registered in Sadar police station under new law
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल/कलायत। एक जुलाई से शुरू हुए नए नियमों के तहत कैथल जिले में सबसे पहले सदर थाना में चोरी का मामला दर्ज हुआ। भारतीय न्याय संहिता के अनुसार दर्ज इस मामले में अज्ञात आरोपी एक किसान के ट्रैक्टर से बैटरी चोरी कर ले गए। हालांकि इससे पूर्व ऐसा मामला आईपीसी की धारा 379 के तहत दर्ज किया जाता था, लेकिन नए नियम के अनुसार मामले में धारा 303 लगाई गई।

गांव टीक निवासी राममेहर की शिकायत अनुसार 30 जून को उसने उसका ट्रैक्टर अपने घर के पास खड़ा किया था। सुबह उठकर देखा तो ट्रैक्टर से बैटरी चोरी हो चुकी थी, जिसकी कीमत चार हजार रुपये है। जांच अधिकारी जयपाल ने बताया कि नई धारा के तहत केस दर्ज कर पुलिस ने आगामी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


वहीं, पुलिस की ओर से प्रत्येक थाना व चौकी में नए नियमों को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान पर्यवेक्षण अधिकारी, थाना प्रबंधक व चौकी प्रभारियों ने आमजन को नए कानूनों की विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में विभिन्न गांवों के सरपंच, कॉलोनी व गांवों के मौजिज व्यक्ति सहित महिलाएं मौजूद रहीं। लोगों को बताया गया कि जुलाई 2024 से देश में भारतीय दंड संहिता, दंड प्रक्रिया संहिता व साक्ष्य अधिनियम की जगह तीन नए कानून भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम लागू हो गए हैं। नए कानून में त्वरित न्याय सुनिश्चित करने लिए एफआईआर से लेकर फैसले तक को समय सीमा में बांधा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, कलायत में भी नए कानूनों के बारे में लोगों को जानकारी देने के लिए कलायत पुलिस थाना में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। थाना प्रबंधक शिव कुमार शर्मा ने बताया कि इसमें नगर पालिका, ग्राम पंचायतों, आढ़ती एसोसिएशन, महिला संगठन और समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़ी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ-साथ आम जन को नए लागू हुए कानूनों के बारे में जानकारी दी गई।

जागरूकता शिविर में मौजूद नंबरदार संजय सिंगला, राजू कौशिक, नरेश कुमार, कौलेखां के सरपंच सज्जन सिंह, अशोक रामगढ़, नरेश यादव, ऋषिपाल सिंह,

गीता राणा व सरदार परमजीत सिंह विर्क मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed