फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   First backward then went on to win

पहले पिछड़ी फिर जीततीं चली गईं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
First backward then went on to win
कैथल। पोस्टल वोट और पहले राउंड में पिछड़ने के बाद भाजपा प्रत्याशी सुरभि गर्ग को मिले वोटों ने रफ्तार पकड़ी तो फिर जीत के बाद ही थमी। पोस्टल वोट में कांग्रेस समर्थित आदर्श थरेजा को पांच और नीलम गुप्ता को एक वोट मिला। इसके बाद पहले राउंड में आदर्श थरेजा 41 वोटों से आगे रहीं लेकिन इसके बाद भाजपा प्रत्याशी सुरभि गर्ग ने बढ़त बनाई और फिर नहीं पिछड़ीं।
विज्ञापन

दूसरे राउंड में उन्हें मिली 488 वोटों की बढ़त के बाद आठवें राउंड तक यह बढ़त 5174 तक पहुंच गई। पांचवें राउंड में जब 5100 के आस-पास सुरभि गर्ग की लीड रही तो मुकाबला कांटे का नजर आने लगा क्योंकि बाद के वार्डों में आदर्श थरेजा के समर्थन वाला इलाका बताया जा रहा था। हालांकि इस क्षेत्र में भी आदर्श थरेजा के साथ-साथ सुरभि गर्ग को अच्छे वोट मिले। इस कारण वह विजयी रही। मतगणना देखने पहुंचे आदर्श थरेजा के पति डा. पवन थरेजा और सुरभि गर्ग के ससुर सुरेश गर्ग के चेहरों हाव-भाव बदलते नजर आए। अंत में जब विजय सुनिश्चित हो गई तो सुरभि गर्ग भी मतगणना केंद्र में पहुंचीं। वहां सुरभि ने अपने ससुर सुरेश गर्ग सहित सभी वरिष्ठ भाजपा नेताओं के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

ये रहा राउंड दर राउंड परिणाम
प्रत्याशी का नाम पोस्टल राउंड-1 राउंड-2 राउंड-3 राउंड-4 राउंड-5 राउंड-6 राउंड-7 राउंड-8 टोटल
सुरभि गर्ग 0 3493 3735 3482 3727 4761 4454 4266 1452 29,370
आदर्श रानी 5 3529 3206 3204 3660 2085 2875 4036 1596 24,196
नीलम रानी 1 1757 1751 1560 1860 2457 1739 1430 788 13,343
पुष्पा सैनी 0 745 800 420 759 500 932 966 325 5447
कमलेश देवी 0 939 255 190 329 248 142 168 130 2401
उमा रानी 0 215 178 186 190 175 172 161 155 1432
सुदेश कश्यप 0 108 32 52 104 75 42 76 26 515
नोटा 0 81 66 58 82 95 67 50 29 528
पैर छुए और मिली जीत की बधाई
निकाय चुनाव में नगर परिषद में चेयरपर्सन के लिए चुनाव जीतने वाली सुरभि गर्ग को रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम कैथल ने विजयी प्रमाणपत्र दिया। उनके साथ विधायक लीला राम, चेयरमैन कैलाश भगत सहित संबंधित अधिकारी और अन्य व्यक्तित्व उपस्थित थे। विजयी प्रमाणपत्र लेने उपरांत जब सुरभि गर्ग ने रिटर्निंग अधिकारी के पैर छुए तो रिटर्निंग अधिकारी ने सुरभि को जीत की बधाई दी। इसी प्रकार विधायक लीला राम, कैलाश भगत, सुरेश नौच ने भी सुरभि द्वारा पांव छूने पर उन्हें आशीर्वाद और बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब थरेजा जाने लगे तो कैलाश भगत ने बैठा लिया
सामाजिक ताने बाने और आपसी सौहार्द का नजारा भी देखने को मिला। जैसे ही भाजपा की उम्मीदवार विजयी हुई तो उन्होंने सभी को नमस्कार किया। पहली कतार में बैठे पवन थरेजा जब उठकर जाने लगे तो कैलाश भगत ने उन्हें जबरन बैठा लिया। सुरभि ने भी उन्हें नमस्कार किया तो उन्होंने सामाजिक समरस्ता और संस्कार भरे आदर्शों का परिचय देते हुए सुरभि को बधाई दी और सिर पर हाथ रखा और आशीर्वाद भी दिया।

एसडीएम व नायब तहसीलदार की जोड़ी रही चर्चा
चुनाव शुरू होने से मतगणना तक चुनाव अधिकारी ब्रह्मप्रकाश व नायब तहसीलदार आशीष कुमार की जोड़ी की भी खूब चर्चा रही। कभी नरम तो कभी गर्म होते हुए एसडीएम ब्रह्मप्रकाश ने कुशलता से पूरे चुनाव को संपन्न करवाया। मतगणना के दिन कई कड़े आदेश देते हुए अंतिम क्षणों में एसडीएम नरम भी दिखाई दिए, जब कार्यकर्ता जश्न मनाते हुए जीत के बाद मतगणना केंद्र के अंदर तक आ गए। उन्होंने भी सभी को जीत की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed