{"_id":"69bb07f6e87c975cb90c10b3","slug":"firefighters-announce-two-day-strike-kaithal-news-c-18-1-knl1004-867843-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: फायर कर्मियों ने किया दो दिवसीय हड़ताल का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: फायर कर्मियों ने किया दो दिवसीय हड़ताल का एलान
Thu, 19 Mar 2026 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 19 Mar 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। हरियाणा में अग्निशमन कर्मचारियों ने अपनी मांगों के लिए 8 और 9 अप्रैल को राज्यव्यापी हड़ताल करने का एलान किया है। हड़ताल को सफल बनाने के लिए राज्य स्तर पर चार टीमों का गठन किया गया है, जो प्रदेश के 103 अग्निशमन केंद्रों पर जाकर कर्मचारियों से संपर्क करेंगी और उन्हें आंदोलन में शामिल होने के लिए प्रेरित करेंगी।
हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी यूनियन के राज्य प्रधान राजेंद्र सिणद के नेतृत्व में दमकल केंद्र में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान जनसंपर्क अभियान के तहत कर्मचारियों से हड़ताल में भाग लेने की अपील की गई। बैठक में यूनियन के वरिष्ठ नेता जयप्रकाश, नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य मुख्य संगठनकर्ता शिवचरण और हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के राज्य महासचिव रामपाल शर्मा भी मौजूद रहे।
राजेंद्र सिणद ने कहा कि सरकार शहीद फायर फाइटर भवी चंद और रणवीर सिंह को बलिदानी का दर्जा देने में देरी कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुजेसर सेक्टर-24 स्थित कालका जी स्टील कंपनी में अग्निकांड और विस्फोट में मारे गए फायरकर्मियों के परिवारों को न्याय और आर्थिक सहायता देने में लापरवाही बरती जा रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सूरजकुंड झूला हादसे में मारे गए पुलिसकर्मियों को तुरंत बलिदानी का दर्जा, एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता और परिजनों को नौकरी देने की घोषणा की गई थी, जबकि फायरकर्मियों के मामले में ऐसा नहीं किया गया। सिणद ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने मांगों का समाधान नहीं किया तो दो दिवसीय हड़ताल को अनिश्चितकालीन आंदोलन में बदल दिया जाएगा।
नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य मुख्य संगठनकर्ता शिवचरण ने यूनियन के आंदोलन का समर्थन करते हुए सरकार से फरीदाबाद अग्निकांड में बलिदानी हुए फायरकर्मियों को सम्मान, एक-एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता और आश्रितों को नौकरी देने की मांग की। इस दौरान अग्निशमन विभाग के प्रधान महेंद्र सिंह, जगदीप, सतबीर, विनोद, सुभाष, लीडिंग फायरमैन नरेश कुमार, कृष्ण कुमार और कंप्यूटर ऑपरेटर सुमन सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।