फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   fire systum

फायर फाइटिंग के लिए 22 लाख रुपये से तैयार हो रहा कैथल का लघु सचिवालय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
fire systum
fire systum - फोटो : Kaithal
कैथल। फायर फायटिंग के लिए लघु सचिवालय को तैयार किया जा रहा है। इसे जल्द ही सुरक्षा कवच मिल जायेगा। इसके लिए जोरशोर से कार्य शुरू हो गया है। इससे पहले अमर उजाला ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। साथ ही सुरक्षा अनदेखी की खामियों को उजागर किया था। इसके बाद आग से बचाव के लिए प्रोजेक्ट बनाया गया। अब पूरे लघु सचिवालय को 350 मीटर लंबाई के मोटे पानी के पाइप से सुरक्षा कवच देते हुए नेशनल बिल्डिंग कोड के अनुसार आग से सुरक्षित करने का कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

अमर उजाला की ओर से पिछले दो-तीन सालों में कई बार लघु सचिवालय में फायर फाइटिंग सिस्टम की खामियों को उजागर किया गया, जिसमें बताया गया कि लघु सचिवालय के आग के सिलेंडरों की गैस खत्म हो चुकी है। आग से बचाव के लिए यहां पानी का टैंक भी उपलब्ध नहीं है। इसके अलावा भी कई खामियों की ओर प्रशासन का ध्यान दिलवाया गया। इसके बाद इसके लिए कार्ययोजना तैयार की गयी। जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि 22 लाख रुपये की लागत से लघु सचिवालय को फायर फायटिंग के लिए तैयार किया जा रहा है। इसके तहत पूरे सचिवालय में ग्राउंड फ्लोर सहित दोनों मंजिलों व छत पर मोटे लोहे का 350 मीटर लंबा पाइप लगाया गया है। वहीं दोनों ओर 30 मीटर लंबाई वाला पानी का पाइप लगाया गया है। साथ ही यहां अलार्म भी लगाए जाएंगे। इसके अलावा एक लाख लीटर पानी का अंडरग्राउंड वाटर टैंक बनाया जाएगा, जिससे आपात स्थिति में 200 मीटर दूर तक पानी का छिड़काव किया जा सके। इस तरह से पूरा लघु सचिवालय पाइपों के माध्यम से पानी के सुरक्षा कवच में होगा। यह पूरा प्रोजेक्ट नेशनल बिल्डिंग कोड के अनुसार बनाया गया है, जिसमें आगजनी संबंधी सभी तरह के नियमों का पालन किया जाएगा। इस संबंध में आपदा प्रबंधन अधिकारी शब्द दयाल ने भी कहा कि अमर उजाला की खबर के बाद इस संबंध में प्रोजेक्ट बनाया गया था। इसके बाद यह मंजूर हुआ और अब यहां काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले भर का रिकार्ड और महत्वपूर्ण दस्तावेज है लघु सचिवालय में :-पूरे जिले का महत्वपूर्ण रिकॉर्ड सहित जिले के विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यालय लघु सचिवालय में हैं। इस कारण यहां आग का सिस्टम दुरुस्त होना जरूरी था। इससे पूर्व महज आग बुझाने के सिलेंडर लगे थे। वो भी शोपीस बने हुए थे और उनमें कई-कई सालों तक गैस की जांच तक नहीं होती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed