{"_id":"5f68ee678ebc3eb7096d81cf","slug":"fire-kaithal-news-knl4497844","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात कारणों से लकड़ी के गोदाम में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात कारणों से लकड़ी के गोदाम में लगी आग
विज्ञापन
fire
- फोटो : Kaithal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवीगढ़ रोड स्थित आरा मार्केट में एक लकड़ी के गोदाम में आग लग गई। समय रहते आग पर दस फायर बिग्रेड की गाड़ियों ने काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया। फायर आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं लग पाया है।
मालिक कुलदीप कुमार ने बताया कि आग दोपहर को करीब ढाई बजे लगी थी। उस समय वह बाहर था। आरा पर काम करने वाले मजदूरों ने उसे आग के बारे में सूचना दी व फायर ब्रिगेड को सूचित किया। इससे पहले उन्होंने अपने स्तर पर भी आग बुझाने का प्रयास किया। कुलदीप ने बताया कि गनीमत रही कि आग से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि लकड़ी को भी ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। लेबर की सहायता से दीवार तोड़कर आग बुझाई गई।
मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड एलएफओ रामेश्वर, फायरमैन राजपाल, सन्नी, राजेश, जोगिंद्र, फकीरचंद, सुभाष, बलकेज, जयप्रकाश व संजीव ने बताया कि उन्हें ढाई बज के करीब आग लगने के बारे में सूचना मिली थी। वे तुरंत गाड़ी लेकर मौके पर पहुंचे। एक के बाद एक 10 गाड़ियों को बुलाकर आग पर काबू पा लिया गया।