फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   fire in truck loaded with Matchbox

माचिस की पेटियों से भरे ट्रक में आग

Tue, 10 Jun 2014 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथ्ाल
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथ्ाल Updated Tue, 10 Jun 2014 12:03 AM IST
विज्ञापन
fire in truck loaded with Matchbox
कैथल। रविवार रात को तामिलनाडू से यमुनानगर माचिस लेकर जा रहे ट्रक में मामूली टक्कर के बाद आग लग गई। जिस कारण ट्रक सहित इसमें लोड 3000 माचिस की पेटियां जलकर राख हो गईं।
विज्ञापन


आग पर दमकल विभाग की मदद से काबू पाया जा सका। आग से लाखों के नुकसान के अलावा ट्रक चालक की हालत भी धुएं के प्रभाव से गंभीर बनी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के 16 घंटे बाद भी आग सुलग रही थी। फैले धुंए से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। ट्रक के परिचालक तामिलनाडू निवासी कुमार ने बताया कि वे तामिलनाडू से यमुनानगर के लिए माचिस से भरा ट्रक लेकर चले थे। रात करीब दस बजे कठवाड़ व टीक के बीच सामने से आ रहे एक वाहन ने उनके ट्रक को मामूली टक्कर मार दी। जिससे ट्रक संतुलन बिगड़ गया। इस दौरान ट्रक कई बार इधर उधर हुआ तो घर्षण से माचिस के डब्बों में आग लग गई।
विज्ञापन


आग के बाद फैले धुएं से चालक गेनासागर की हालत बिगड़ गई। उसे इंदिरा गांधी मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती करवया गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची तथा कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। कुमार के अनुसार ट्रक में करीब 3000 माचिस की पेटियां थीं। जिस कारण आग बेकाबू हुई। वह रातभर बची माचिस एवं सामान को बचाने का प्रयास करते रहे लेकिन आग का प्रभाव इतना था कि सारा सामान व ट्रक जलकर राख हो गया। यमुनानगर से माचिस बचाने के लिए लेबर भी बुलाई गई लेकिन कुछ भी हाथ नहीं लग सका। आग से कितना नुकसान हुआ है, इस बात की जानकारी मालिक देंगे। उनके पास किसी का नंबर तक नहीं बचा। सारा सामान आग की भेंट चढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डरते रहे वाहन चालक: माचिस की पेटियों में लगी आग से उठे धुएं ने रास्ते को एक तरह से बंद किया हुआ है। कैथल-कुरुक्षेत्र मार्ग पर लगभग चार सौ मीटर तक सड़क पर धुआं छाया हुआ है। दोनों ओेर से आने वाले वाहन चालकों को कोई भी वाहन दिखाई नहीं दे रहा था। घटना के 16 घंटे बाद भी आग सुलग रही थी। माचिस की आग बीस घंटे तक जलने से चार सौ मीटर तक के पेड़ पौधे झुलस गए। इस दायरे में लगभग तीस से अधिक पेड़ पौधे लगे थे। जिनको विभाग के कर्मचारी अपने बच्चों की तरह पाल रहे थे। सफेदे और सिरसम जलने से वन विभाग का काफी नुकसान हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed