{"_id":"680fdd6a5493e88bf60f946d","slug":"fire-breaks-out-in-a-plastic-tanks-manufacturing-factory-two-fire-engines-deployed-kaithal-news-c-18-1-knl1004-634666-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: प्लास्टिक की टंकियां बनाने की फैक्टरी में आग, दो दमकल गाडि़यां कीं तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: प्लास्टिक की टंकियां बनाने की फैक्टरी में आग, दो दमकल गाडि़यां कीं तैनात
Tue, 29 Apr 2025 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 29 Apr 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। शहर के जींद रोड पर रविवार देर रात प्लास्टिक की टंकियां बनाने की एक फैक्टरी में आग लग गई। इसमें वहां रखा करीब पांच लाख रुपये का सामान नष्ट हो गया। यहां तक कि फैक्टरी की छत पर लगी शेड भी जल गई और नीचे गिर गई।
आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं लग पाया है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग व डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के फायरमैन राजेंद्र सिंह ने बताया कि रात को करीब 12 बजे उनको सूचना मिली कि जींद रोड पर टंकियों की फैक्ट्री में आग लगी है। वे अपनी टीम और गाड़ियां लेकर मौके पर पहुंच गए। यहां देखा तो आग ज्यादा थी। ऐसे में ढांड, कलायत, राजौंद व कैथल से फायर विभाग की गाड़ी बुलाई गई और आग बुझाई। वहीं मौके पर दो गाड़ियों को रखा गया ताकि आग दोबारा न सुलग सके।
विज्ञापन
यह फैक्ट्री अजय नामक व्यक्ति की है। उसने आग लगते ही फायर विभाग को सूचना दे दी। देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप ले लिया और सारा सामान जल गया। गनीमत रही कि उस समय फैक्ट्री में कोई मजदूर नहीं था, नहीं तो जान का नुकसान भी हो सकता था।
फायरमैन राजेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी टीमें भी गाड़ियों के साथ मौके पर तैनात हैं। आग को बुझाने के बाद भी उसमें से धुआं निकल रहा है। ऐसे में कर्मचारियों को कहा गया है कि वे यहीं रहें, ताकि दोबारा आग लगी तो उसको बुझाया जा सके।