फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Fingerprint system creates problems, families are running around for rations

Kaithal News: फिंगरप्रिंट सिस्टम बना परेशानी, परिवार राशन के लिए काट रहे चक्कर

Thu, 18 Dec 2025 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 18 Dec 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Fingerprint system creates problems, families are running around for rations
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले में बीपीएल परिवारों को राशन लेने में भारी परेशानी का सामना करना

पड़ रहा है।

फिंगरप्रिंट सिस्टम ठीक से काम न करने के कारण उपभोक्ताओं को एक बार नहीं, बल्कि दो से तीन बार डिपो पर आना पड़ रहा है। डिपो के बाहर सुबह से ही लंबी कतारें लग जाती हैं और कई उपभोक्ता दोपहर तक भी राशन नहीं ले पाते।

गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले परिवारों को हर महीने अनाज, चीनी और खाद्य तेल वितरित किया जाता है। लेकिन उपभोक्ताओं को इन तीनों वस्तुओं के लिए अलग-अलग फिंगरप्रिंट स्कैन करवाने पड़ते हैं। कई बार अनाज के लिए फिंगरप्रिंट स्कैन होने के बाद स्कैनर दोबारा उपभोक्ता की उंगलियों के निशान नहीं पहचानता।
विज्ञापन


ऐसे में उन्हें चीनी या खाद्य तेल लेने के लिए फिर से डिपो पर लौटना पड़ता है। उपभोक्ताओं में इस व्यवस्था को लेकर भारी रोष है। उनका कहना है कि एक बार स्कैन कर सभी आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराई जाएं, जिससे समय और श्रम की बचत
विज्ञापन
विज्ञापन


हो सके।

डिपो में अनियमितता के मामले में डिपो धारक गिरफ्तार

कैथल। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत अनियमितता के एक मामले की जांच के दौरान थाना पूंडरी पुलिस ने गांव पाई के डिपो धारक सुरेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस प्रवक्ता प्रवीन ने बताया कि 31 जनवरी 2025 को सहायक खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी, पूंडरी ने डिपो की भौतिक जांच की थी। जांच में विभागीय रिकॉर्ड व पीओएस मशीन के अनुसार 18.50 क्विंटल गेहूं कम और 25 किलोग्राम चीनी अधिक पाई गई। डिपो धारक से स्टॉक में अंतर को लेकर पूछताछ की गई, लेकिन वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। प्रथम दृष्टया पाया गया कि लाभार्थियों का गेहूं निजी लाभ के लिए खुले बाजार में बेचा गया। इस आधार पर थाना पूंडरी में मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई।

उपभोक्ताओं की परेशानी

केलो देवी, देविगढ़ रोड डिपो पर पहुंची उपभोक्ता ने बताया कि पहले दिन अनाज मिला, लेकिन स्कैनर ने दोबारा फिंगरप्रिंट नहीं उठाए, जिसके कारण आज उसे चीनी लेने के लिए दोबारा आना पड़ा। मांगेराम ने कहा कि अब राशन लेने के लिए दो-तीन बार आना पड़ता है। नाराजगी जताते हुए उन्होंने कहा कि राशन जितना मिलता है, उससे ज्यादा तो मजदूरी में नुकसान हो जाता है।


जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक निशांत राठी ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। जिस डिपो पर समस्या होगी, उसे तुरंत दूर कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed