फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Final merit list for admissions to PG colleges released.

Kaithal News: पीजी कॉलेजों में दाखिलों के लिए फाइनल मेधा सूची जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Final merit list for admissions to PG colleges released.
आरकेएसडी कॉलेज में दा​खिलों को लेकर चल रही बैठक को संबो​धित करते प्राचार्य। ​विज्ञ​प्ति
कैथल। नए शैक्षणिक सत्र के लिए कैथल के तीन प्रमुख महाविद्यालयों में स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष में दाखिले की फाइनल मेधा सूची जारी हो गई है। तीनों कॉलेजों की मेरिट में कई पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए विद्यार्थियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। आरकेएसडी कॉलेज में एमएससी गणित की बीसी श्रेणी की मेरिट 101 तक पहुंची, जबकि इंदिरा गांधी महिला कॉलेज में एमकॉम की कटऑफ 89.42 और राजकीय कॉलेज में एमएससी गणित की मेरिट 92.3 प्रतिशत तक रही।
विज्ञापन

आरकेएसडी महाविद्यालय की मेरिट सूची के अनुसार एमकॉम में सभी श्रेणियों में सबसे अधिक मेरिट 89.92 प्रतिशत ईडब्ल्यूएस की रही, जबकि सबसे कम 59.60 प्रतिशत बीसी की रही। एमए इतिहास में सबसे अधिक मेरिट 94.90 प्रतिशत बीसी की और सबसे कम 63.62 प्रतिशत एससी की रही। एमए अर्थशास्त्र में सबसे अधिक 92.69 प्रतिशत बीसी और सबसे कम 57.53 प्रतिशत एससी की कटऑफ रही। एमए राजनीति विज्ञान में सबसे अधिक मेरिट 95 प्रतिशत सामान्य श्रेणी की रही, जबकि सबसे कम 55.33 प्रतिशत बीसी की रही। एमए अंग्रेजी में सबसे अधिक 96.51 प्रतिशत सामान्य और सबसे कम 62.17 प्रतिशत बीसी की कटऑफ रही।
विज्ञापन

एमए हिंदी में सबसे अधिक मेरिट 81.70 प्रतिशत सामान्य और सबसे कम 58.92 प्रतिशत सामान्य श्रेणी की रही। एमएससी गणित में सभी श्रेणियों में सबसे अधिक मेरिट 101 प्रतिशत बीसी की रही, जबकि सबसे कम 68.17 प्रतिशत एससी की रही। पीजीडीसीए में सबसे अधिक मेरिट 86.60 प्रतिशत सामान्य और सबसे कम 57.25 प्रतिशत ईडब्ल्यूएस की रही। वहीं पीजी डिप्लोमा इन योग में सबसे अधिक 87.90 प्रतिशत सामान्य और सबसे कम 55 प्रतिशत सामान्य की मेरिट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन



महिला कॉलेज में एमकॉम और एमएससी गणित की कटऑफ ऊंची
इंदिरा गांधी पीजी महिला महाविद्यालय की सूची के अनुसार एमए अर्थशास्त्र में सभी उपलब्ध वर्गों में सबसे अधिक 82.11 प्रतिशत और सबसे कम 62 प्रतिशत रही। एमए अंग्रेजी में सबसे अधिक कटऑफ 86.72 प्रतिशत और सबसे कम 46.88 प्रतिशत रही। एमकॉम में सबसे अधिक 89.42 प्रतिशत और सबसे कम 65.25 प्रतिशत की कटऑफ रही। एमएससी गणित में कटऑफ 89.78 से 66.20 प्रतिशत रही।

राजकीय कॉलेज में एमएससी गणित की मेरिट सबसे अधिक
राजकीय महाविद्यालय कैथल में एमए अंग्रेजी की मेरिट 78.8 से 54.5 प्रतिशत, एमकॉम की 89.24 से 61.8 प्रतिशत, एमएससी गणित की 92.3 से 79.7 प्रतिशत, पीजीडीसीए की 92.05 से 71.8 प्रतिशत और पीजी डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन की मेरिट 87.5 से 55 प्रतिशत रही।

25 से 27 अगस्त तक फीस जमा होगी
मेरिट सूची में चयनित विद्यार्थियों के लिए 25 से 27 अगस्त तक फीस जमा करवाने का समय निर्धारित है। 28 अगस्त को रिक्त सीटों के लिए फिजिकल काउंसलिंग होगी। 29 अगस्त को पोर्टल दोबारा खुलेगा। इसके बाद 30 अगस्त से 5 सितंबर तक 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ काउंसलिंग होगी। 6 से 12 सितंबर तक 100 रुपये काउंसलिंग शुल्क के साथ 100 रुपये प्रतिदिन विलंब शुल्क देना होगा।

जिन विद्यार्थियों का नाम प्रथम मेधा सूची में आया है, वे निर्धारित तारीखों पर फीस जमा करवाते हुए अपना दाखिला सुनिश्चित करें, ताकि योग्य विद्यार्थी दाखिले से वंचित न रहे। उनकी अपील है कि विद्यार्थी लापरवाही न बरतें।
डॉ. गगन मित्तल, प्राचार्य, आरकेएसडी कॉलेज, कैथल।

आरकेएसडी कॉलेज में दाखिलों को लेकर चल रही बैठक को संबोधित करते प्राचार्य। विज्ञप्ति

आरकेएसडी कॉलेज में दाखिलों को लेकर चल रही बैठक को संबोधित करते प्राचार्य। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed