फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   fight

पहलवानी कर वापस लौट रहे खिलाड़ी पर गंडासियों से हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
fight
पहलवानी कर लौट रहे एक खिलाड़ी पर छह लोगों ने ने गंडासियों से हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी भी दी। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। हरिगढ किंगन निवासी अरविंद्र सिंह ने चीका थाना में शिकायत दी कि वह पहलवानी करता है। छह सितंबर को उनके गुरु की बरसी थी, जिसमें काफी पहलवान आए थे। वहां पंजाब से मेसर खाना जिला भठिंडा निवासी संदीप उर्फ कुंगी भी आया हुआ था। शाम को कुंगी ने उसके साथ झगड़ा किया तो पास के लोगों ने बीच-बचाव करवा दिया। नौ सितंबर को शाम के समय वह गेम करके चीका से बाइक पर उसके बेटे व भतीजे के साथ गांव हरिगढ किंगन जा रहा था। चीका से पिहोवा रोड पर पैलेस के नजदीक दो बाइक पर पांच से छह लोग मुंह पर रूमाल बांधेकर और गंडासियों से हमला कर दिया। आरोपियों ने उसके भतीजे सुखचैन से भी मारपीट की। लोगों के मौके पर पहुंचने से आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। शिकायतकर्ता ने बताया कि उनमें से कुलदीप चीका व राजपाल खुशहाल माजरा को पहचानता है। पुलिस ने केस दर्ज कर एएसआई बलजीत सिंह को मामले की जांच सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed