फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   fight in police

गश्त कर रही पुलिस की टीम से तीन युवकों ने की मारपीट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
fight in police
देर रात गश्त के दौरान पुलिस कर्मचारियों से तीन युवकों ने मारपीट कर वर्दी फाड़ दी। बाद में तीनों युवक फरार हो गए। पुलिस ने इस संबंध में तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पूंडरी थाना के एसआई जयकिशन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एचसी सुनील, एसपीओ सुरेंद्र व ईएचसी राकेश के साथ सरकारी गाड़ी में गश्त पर था। इस दौरान वे पूंडरी से गांव रसीना जा रहे थे। गांव रसीना के पास बने गुरुकल के नजदीक सड़क पर तीन लड़के बाइक रोककर खड़े थे। उनसे पूछताछ करने पर तीनों अपशब्द कहने लगे। ऐसा करने से रोका तो तैश में आए दो लड़कों ने उसको पकड़ लिया और मारपीट की। इतना ही आरोपियों ने उसकी वर्दी का दाहिनी तरफ का शॉल्डर फाड़ दिया। एक लड़के ने सरकारी गाड़ी के ड्राइवर राकेश से मारपीट की। जैसे ही अन्य पुलिस कर्मचारी बाहर आए तो आरोपी बाइक छोड़कर फरार हो गए। साथ ही जान से मारने की धमकी भी देकर गए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर एएसआई राजकुमार को मामले की जांच सौंपी है। एसएचओ मुकेश कुमार ने कहा कि पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed