फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Fight between Anganwadi workers and supervisor

आंगनबाड़ी वर्कर्स और सुपरवाइजर में मारपीट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
Fight between Anganwadi workers and supervisor
मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रही आंगनबाड़ी वर्करों और विभाग की सुपरवाइजर के बीच मारपीट हो गई। पुलिस ने आंगनबाड़ी यूनियन की प्रधान और अन्य के खिलाफ सरकारी कर्मचारी से मारपीट और काम में बाधा डालने के आरोप में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

महिला एवं बाल विकास विभाग की अधिकारी अनिता नैन ने पुलिस को शिकायत दी कि सुपरवाइजर अन्नु रानी को राज्यमंत्री निवास स्थान पर प्रदर्शन कर रही आंगनबाड़ी वर्कर और हेल्पर यूनियन द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन के बारे में नोटिस प्राप्त करने और पूछताछ के लिए भेजा गया था। यहां पहुंचने पर अन्नु रानी के साथ कमला दयोरा और जगमति मलिक द्वारा मारपीट की गई। जगमति मलिक द्वारा जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करके कर्मचारी को प्रताड़ित किया गया व जान से मारने की धमकी भी दी गई। सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई गई है। उन्होंने मामले में आवश्यक कार्रवाई की मांग की। पुलिस में मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed