फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Fetal probe gang member nabbed

Kaithal News: भ्रूण जांच गिरोह के सदस्य को दबोचा

Wed, 23 Aug 2023 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 23 Aug 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Fetal probe gang member nabbed
कैथल। भ्रूण जांच के मामले में पुलिस ने आरोपी पंजाबी बाग सहारनपुर यूपी निवासी सुभाष चंद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कैथल के पीएनीटी नोडल अधिकारी डॉ. गौरव पूनिया की शिकायत षे अनुसार जिला सामुचित प्राधिकारी गुरुग्राम को गुप्त सूचना मिली थी कि कैथल निवासी एक मनीष नाम का व्यक्ति गुरुग्राम व कैथल से गर्भवती महिलाओं को उत्तर प्रदेश में कहीं अज्ञात जगह पर ले जाकर उनके गर्भ में पल रहे भ्रूण की लिंग जांच करवाता है।
विज्ञापन


इसके लिए एक फरवरी को गुरुग्राम सिविल सर्जन ने कैथल स्वास्थ्य विभाग को सूचित करने को कहा। इसके बाद मनीष नामक व्यक्ति से संपर्क किया। उसने इस काम के लिए 50 हजार रुपये मांगे। इसके बाद कहा कि जिस दिन जांच करवाएगा, उस दिन 10 हजार और देने होंगे। इसके बाद गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यह 50 हजार रुपये की राशि सरकारी खाते से आरोपी के खाते में डाल दी।
विज्ञापन


मनीष ने उन्हें आठ फरवरी को कैथल आने को कहा। इसी बीच अचानक आठ फरवरी को मनीष ने कार्यक्रम टाल दिया और इसे बदलकर 16 फरवरी कर दिया। इसके बाद गुरुग्राम व कैथल की टीमों ने संयुक्त टीम बनाई। इसी प्रकार विभाग द्वारा तैयार की गई ग्राहक महिला को हरसौला से लेने के लिए कहा। पुलिस कर्मचारी गुरुग्राम सीआईए से रवि को महिला का पति बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम मनीष के बताए गांव सोलू माजरा के निकट पहुंची। वहां जाने से पूर्व मनीष को 10 हजार रुपये गूगल पे के माध्यम से भेज दिए। वहां बलबीर नामक व्यक्ति मिला। जो उन्हें लेकर सहारनपुर पहुंचा। सहारनपुर के पंजाबी बाग क्षेत्र में जाकर एक लड़का स्कूटी पर आया।

वह उक्त महिला को लेकर तंग गलियों से होते हुए एक घर में ले गया। जहां एक घर में अल्ट्रासाउंड किया। दोनों टीमें महिला का पीछा करती रही, लेकिन तंग गलियों में वह लड़का व महिला टीम की आंखों से ओझल हो गए। टीमों ने वहां लोगों से पूछने का प्रयास किया, लेकिन कोई पता नहीं चला। इसी बीच बलबीर को फोन करके सूचित किया कि महिला को कुछ दूरी पर छोड़ दिया है।

इसके बाद टीम ने बलबीर को वहीं पर काबू कर लिया। साथ ही ग्राहक बनी महिला ने बताया कि सुभाष नाम के व्यक्ति के मकान में एक डॉक्टर ने उसका अल्ट्रासाउंड किया। जहां कोई अस्पताल नहीं था। दोनों टीमें बलबीर को पकड़कर वापस आ गई। बलबीर ने पूछताछ में कहा कि इस पूरे मामले में कैथल का संदीप नामक लड़का भी शामिल है।


टीम के कहने पर उसे कैथल आने पर गोल्डन पॉम के निकट बलबीर ने बुलाया तो उसे तुरंत काबू कर लिया। इस बारे में थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज था। पूछताछ के लिए आरोपी सुभाष का न्यायालय से तीन दिन पुलिस रिमांड हासिल किया है। उससे आगे पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed