फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   fear

हाईटेंशन तार का भयः घर में ही दुबके रह जाते हैं कॉलोनीवासी

Sat, 06 Jul 2019 11:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
fear
कैथल। करनाल रोड स्थित वैष्णो कालोनी में मकानों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन तार। - फोटो : Kaithal
करनाल रोड पर स्थित वैष्णो कालोनी में घरों की छतों से गुजर रहे 33 हजार केवी हाईटेंशन तार लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई हैं। जिसका कोई समाधान नहीं हो रहा है। छतों के ऊपर से गुजर रहे बिजली के हाईटेंशन तारों से हर समय भयानक हादसे का भय बना रहता है। जिससे यहां के निवासियों में गहरा रोष है। यहां पर बारिश होने के बाद कॉलोनी के लोग घरों में दुबक कर ही रह जाते हैं। कॉलोनी के लोगों का कहना है कि हाइटेंशन तारों के कम दूरी पर छतों से गुजरने से यहां पर हर समय जान पर बनी रहती है। कॉलोनी के लोग छतों के ऊपर से जा रहे तारों की कम ऊंचाई के कारण भय के साये में जी रहे हैं। लेकिन इसके बावजूद निगम के अधिकारी इस समस्या का कोई समाधान नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

कालोनी निवासी मनीषा ने बताया कि यहां पर कुछ वर्ष पहले खेत होते थे। जिसके बाद यह इलाका रिहायशी कालोनी के रूप में विकसित तो हुआ लेकिन हाईटेंशन तारों का कोई समाधान नहीं हुआ। हाइटेंशन तारों की ऊंचाई कम होने के कारण यहां पर हर समय मन में दुर्घटना का भय रहता है।
विज्ञापन

देवानंद शर्मा ने बताया कि घरों के बीच में ही छतों से गुजर रही हाईटेंशन तारों से दुर्घटना के भय में बारिश के समय घरों से बाहर निकलने का भी परहेज करना पड़ता है। जिस कारण बरसात होने पर घरों में दुबकने के लिए मजबूर हैं। बारिश के समय बिजली की गड़गड़ाहट के कारण हादसा होने के अंदेशा अधिक हो जाता है। ऐसे में बारिश के समय हाइटेंशन तारों से हादसे का भय अधिक होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला सुनीता देवी ने बताया कि तार छतों के इतनी अधिक नजदीक हैं कि बारिश के समय तो छत पर चढ़ भी नहीं सकते। मकानों से कम ऊंचाई पर गुजर रहे हाइटेंशन तारों को हटवाने की मांग पर कई बार निगम के अधिकारियों को सूचना दे चुके हैं लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
लालू राम ने बताया कि छतों के ऊपर से गुजर रहे तारों की समस्या से दुर्घटना की आशंका बारिश के समय में अधिक होती है। यहां पर कॉलोनी में 50 से अधिक घरों की छतों से हाइटेंशन तार गुजर रही है। कॉलोनी के निवासी बच्चों को इस डर से छतों पर नहीं चढ़ने देते कि कहीं कोई बच्चा इसका शिकार न हो जाए।

पार्षद पूजा अग्रवाल ने कहा कि लोगों की समस्या को देखते हुए विभाग को इसकी जानकारी दी जाएगी। प्रयास किया जाएगा कि इस समस्या का समाधान हो।

कैथल। करनाल रोड स्थित वैष्णो कालोनी में मकानो के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन तारों को दिखाते हुए पीड

कैथल। करनाल रोड स्थित वैष्णो कालोनी में मकानो के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन तारों को दिखाते हुए पीड- फोटो : Kaithal

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed