{"_id":"61a3d31b4b235f205d38ff0a","slug":"father-commits-suicide-after-being-accused-of-molesting-son-kaithal-news-knl910888130","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे पर छेड़खानी का आरोप लगने से आहत पिता ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे पर छेड़खानी का आरोप लगने से आहत पिता ने की आत्महत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला ने नाबालिग बेटी से एक युवक और उसके चार साथियों पर छेड़खानी का आरोप लगाया। इस मामले में हुई पंचायत में मिली धमकी से आहत एक युवक के पिता ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शिकायत पर झूठा आरोप लगाने वाली महिला सहित पंचायत में शामिल लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में खेड़ी रायवाली निवासी कैलाश कौर ने बताया कि उसके दो बेटे हैं। गांव निवासी एक महिला ने किसी के बहकावे में आकर अपनी नाबालिग बेटी से छेड़खानी के उसके बेटे मेहर सिंह सहित लखविंद्र सिंह व मुखत्यार सिंह, बलजिंद्र सिंह पर झूठे आरोप लगाए थे। महिला ने एक शिकायत झगड़ा करने के बारे में चारों लड़कों के खिलाफ थाने में भी दी थी। जिसके बाद 26 नवंबर को फिर से गांव वासी रतन लाल, बीर सिंह, राजेंद्र सिंह, मंगत राम ने गांव में पंचायत कर उसके पति सुंदर सिंह को बुलाकर डराया और धमकाया। इसके बाद उसका पति कहीं चला गया। उन्होंने उसकी काफी तलाश की। इसके बाद रविवार को उन्हें सूचना मिली कि गांव रोहेड़ा रोड पर उसके पति का शव पड़ा हुआ है। जब वे मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि उसके पति की दाई आंख व चेहरे को किसी जानवर ने कुतर दिया। उसने अपनी शिकायत में कहा कि उसके पति ने आरोपियों रतन लाल, बीर सिंह, राजेंद्र व उसके बेटे पर झूठा आरोप लगाने वाली महिला सहित मंगत राम की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या की है। उक्त सभी ने उसके पति को आत्महत्या के लिए मजबूर किया है। पुलिस ने इस संबंध में उक्त आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।