फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Father arrested for killing son

पुत्र की चाकू मार कर हत्या करने का आरोपी पिता गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 01:19 AM IST
विज्ञापन
Father arrested for killing son
कैथल। गांव खरकां में दीवार तोड़ने को लेकर हुए विवाद में पिता द्वारा पुत्र की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर उसके पास से वारदात में प्रयोग किया गया चाकू बरामद कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

डीएसपी विवेक चौधरी ने डीएसपी कार्यालय में मीडिया से बातचीत में कहा कि थाना गुहला की टीम ने खरकां में दीवार तोड़ने को लेकर हुए विवाद में पिता द्वारा पुत्र की चाकू मारकर हत्या करने के मामले में आरोपी खरंका निवासी जंगीरा राम उर्फ जीरा को गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी ने बताया कि खरकां निवासी सुषमा रानी की ओर से पुलिस को दी गई शिकायत अनुसार आठ मार्च को शाम के समय उसका ससुर जंगीरा राम उनके मकान के साथ लगती पीर की दीवार उखाड़ रहा था।
विज्ञापन

इसी दौरान जब उसका पति चन्नपाल उर्फ विजय उसके ससुर को दीवार तोड़ने से रोकने गया तो उसके ससुर ने चाकू उसके पति की छाती में मारकर हत्या कर दी। इस मामले में थाना गुहला में मामला दर्ज करके जांच थाना प्रभारी रमेशचंद को सौंपी गई। डीएसपी ने कहा कि जंगीरा राम ने स्वीकार किया है कि उसने नशे व गुस्से में वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त चाकू पुलिस द्वारा गांव की गली से बरामद कर लिया गया। मामले में पुलिस आगामी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed