फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   father and son, arrested, fraud

धोखाधड़ी से ट्रैक्टर बेचने वाले पंजाब निवासी पिता-पुत्र गिरफ्तार

Mon, 19 Aug 2019 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
father and son, arrested, fraud
करीब चार वर्ष पहले किसान को धोखाधड़ी पूर्वक फाइनेंस करवाया गया ट्रैक्टर बेचने के मामले में पंजाब निवासी पिता-पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए।
विज्ञापन

गांव पीड़ल निवासी अंग्रेज सिंह की शिकायत पर 23 सितंबर 2015 को थाना पूंडरी में दर्ज मामले अनुसार उसने गांव फरल निवासी जरनैल सिंह के घर खड़े 2014 मॉडल ट्रैक्टर को सवा चार लाख रुपये में खरीदा था। इसकी आरसी जरनैल के साले मलकीत सिंह के नाम थी। जरनैल के घर पर मौजूद मलकीत सिंह व उसके पुत्र बलविंद्र सिंह सहित तीनों को पूरी रकम 25 फरवरी 2015 को मौके पर अदा कर दी गई, जिन्होंने लिखित बयान दिया था कि ट्रैक्टर पर आज तक कोई भी चालान, एक्सीडेंट, फाइनेंस व लोन बकाया नहीं है। अंग्रेज सिंह को अपने साथ हुई धोखाधड़ी का पता उस समय चला जब वह ट्रैक्टर की आरसी अपने नाम करवाने के लिए पटियाला रजिस्ट्रेशन कार्यालय गया। उसे जानकारी मिली कि इस ट्रैक्टर पर सारा लोन बकाया है। आरोपियों द्वारा धोखाधड़ी पूर्वक आरसी से छेड़छाड़ करके ट्रैक्टर बेचा गया है।
विज्ञापन

प्रवक्ता ने बताया सीएम विंडो की मार्फत प्राप्त शिकायत पर पूंडरी थाना में दर्ज मामले की आगामी जांच हरनौली चौकी प्रभारी एएसआई सुभाष चंद्र को सौंपी गई थी। सुभाष चंद्र ने जांच के दौरान आरोपी परोड़ जिला पटियाला पंजाब निवासी मलकीत सिंह व उसके पुत्र बलविंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया। वारदात में लिप्त तीसरा आरोपी पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed