फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Farmers will jam the wheel on July 31 for demands

मांगों के लिए 31 जुलाई को किसान करेंगे चक्का जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Farmers will jam the wheel on July 31 for demands
कैथल। जींद रोड स्थित शहीद भगत सिंह भवन में शनिवार को संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक हुई। इसमें मांगों के समर्थन में 31 जुलाई को किए जाने वाले चक्काजाम के संबंध में विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन

मोर्चा के जिला संयोजक भरत सिंह बेनीवाल ने बैठक की अध्यक्षता की। मंच संचालन जयप्रकाश शास्त्री ने किया।
बैठक में दो मिनट का मौन रखकर खेदड़ आंदोलन में जान गंवाने वाले किसान को श्रद्धांजलि दी गई। सरकार से इस किसान के परिवार को 25 लाख रुपये मुआवजा व परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की। चक्का जाम की रणनीति बनाते हुए सभी राष्ट्रीय व राज्य राजमार्गों पर सुबह 10 से अपराह्न तीन बजे तक मोर्चे लगाने का फैसला लिया गया। इसके बाद सात से 14 अगस्त के जय किसान जय जवान के कार्यक्रम आयोजित करने पर भी विचार किया गया।
विज्ञापन

बैठक में फसलों के समर्थन मूल्य, बिजली बिल रद्द करने व किसानों पर बनाए गए सभी मुकदमे रद्द करने सरकार से मांग की गई। इस मौके पर किसान सभा से अशोक शर्मा, बीकेयू रतन मान से सुखपाल मोठसरा, बीकेयू जोगेंद्र से जसबीर सिंह व मलकीत सिंह, सर्व जात सर्व खाप पंचायत के राधा किशन शर्मा, रामफल भानपुरा व सोहन पुनिया, बीकेयू एकता उगराहा के भूपेंद्र सिंह व बलबीर सिंह, साहब सिंह संधू, बीकेयू छोटूराम व समाजसेवी डॉ. अश्वनी हृतवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed