फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Farmers surrounded the MLA's residence and burnt copies of agricultural laws

किसानों ने प्रदर्शन कर जलाई कृषि कानूनों की प्रतियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Farmers surrounded the MLA's residence and burnt copies of agricultural laws
कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विधायकों के निवास पर कृषि कानूनों की प्रतियां जलाई। शनिवार को किसान दो गुटों में बंट गए। सर्वजात सर्वखाप के जिला प्रधान भरत सिंह बेनीवाल की अध्यक्षता में भारी संख्या में किसानों ने पहले लघु सचिवालय में धरना दिया। दूसरे गुट ने होशियार सिंह गिल की अगुवाई में अंबाला रोड पर पीडब्ल्यूडी विश्रामगृह के बाहर किसानों ने धरना दिया।
विज्ञापन

इसके बाद दोनों गुटों के किसान विधायक लीला राम आवास के बाहर ढांड रोड चौक पर एकत्रित हुए। जहां से प्रदर्शन करते हुए पहले विधायक आवास का घेराव किया और कानूनों की प्रतियां जलाईं। इसके बाद राज्यमंत्री कमेलश ढांडा के आवास के बाहर प्रदर्शन कर तीनों कृषि कानूनों की प्रतियां जलाईं। किसान नेता भरत सिंह बेनीवाल, सत्यपाल दिल्लोंवाली, गुरनाम सिंह खरक पांडवा, महेंद्र सिंह किसान सभा, ओमप्रकाश ढांडा, महेंद्र रामगढ़, सत्यवान सीटू, कॉमरेड प्रेम चंद, रमेश कुतुबपुर व जयप्रकाश शास्त्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने बीते वर्ष आज के दिन ही कृषि कानून लेकर आई थी। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर इन कृषि कानूनों की प्रतियां विधायक व मंत्री के आवास पर जलाई गई हैं। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने तुरंत तीनों कृषि कानून रद्द नहीं किए, एमएसपी के लिए गारंटी नहीं दी, टोहाना से गिरफ्तार किसानों को रिहा नहीं किया व उन पर दर्ज किए मुकदमे वापस नहीं किए तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आंदोलन तेज करने के लिए जिले के प्रत्येक गांव में जाकर संयुक्त किसान मोर्चा की कमेटियों का गठन किया जा रहा है। अब तक 16 गांवों में कमेटियां गठित कर दी गई है। इसके साथ ही प्रत्येक गांवों में महिला कमेटियों का भी गठन किया जाएगा। इस अवसर पर रामेश्वर किठाना, सोना देवी, शकुंतला देवी, सोहन सिंह पुनिया, सुनील सहारण रामगढ़, संदीप भाल मानस, ओमप्रकाश करोड़ा, ईशम सिंह गुर्जर, महेंद्र गुर्जर, राधा कृृष्ण खुराना, बलवान सिरटा, रामपाल प्रधान सहारण खाप, विक्रम गुहणा, सत्यवान सीटू, साहब सिंह व कृष्ण शेरगढ़ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed