{"_id":"6158993b8ebc3e763672779e","slug":"farmers-started-buying-state-house-from-today-kaithal-news-knl85220158","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने राज्य का आवास, आज से खरीदना शुरू किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने राज्य का आवास, आज से खरीदना शुरू किया
विज्ञापन
Farmers started buying state house from today
- फोटो : Kaithal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धान की खरीद न होने के विरोध में किसानों ने शनिवार की सुबह मार्केट कमेटी को ताला जड़कर विरोध प्रदर्शन किया। बाद में अंबाला रोड स्थित राज्यमंत्री कमेलश ढांडा के आवास के बाहर घेराव कर प्रदर्शन किया। उधर, सायं के समय सरकार ने आदेश जारी कर रविवार से खरीद का फैसला लिया है। जिसके संबंध में जिलास्तर पर आदेश जारी कर दिए गए हैं। लेकिन अब राइस मिलर्स के बैंक गारंटी सहित कई मुद्दों पर मिलर्स ने काम करने में असमर्थता जताई है।
एक अक्तूबर से धान की खरीद न होने के कारण किसानों ने शुक्रवार को भी मार्केट कमेटी कार्यालय को ताला लगाकर प्रदर्शन किया था। इसके बाद शनिवार की सुबह फिर से किसानों ने मार्केट कमेटी कार्यालय को ताला लगा दिया। भाकियू नेता होशियार सिंह, महावीर नरड़ सहित कई किसानों ने जमकर प्रदर्शन किया। इसके बाद किसान एकत्रित होकर राज्यमंत्री कमेलश ढांडा के आवास पर पहुंचे। जहां किसानों ने जमकर नारेबाजी की और सरकार को कोसा। दूसरी ओर देर सायं सरकार ने रविवार की सुबह से खरीद शुरू करने का आदेश जारी कर दिया।
सरकार ने तो रविवार से धान खरीद का फैसला ले लिया, लेकिन अब मिलर्स का पेंच फंसा हुआ है। हरियाणा प्रदेश राइस मिलर्स एंड डीलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा ने कहा कि जब तक सरकार पांच प्रतिशत बैंक गारंटी और अन्य मुद्दों का समाधान नहीं करती, तब तक मिलर्स काम करेन में असमर्थ हैं। वहीं हरियाणा राइस मिलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष हंसराज सिंगला ने कहा कि उम्मीद है कि रविवार दस बजे तक मिलर्स के बैंक गारंटी जैसे मुद्दों का समाधान निकल जाएगा और धान की खरीद शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
डीएफएससी प्रमोद शर्मा ने कहा कि रविवार से सरकार की ओर से धान खरीद के आदेश मिल गए हैं। मिलर्स से भी बात कर ली जाएगी। रविवार से धान की खरीद की जाएगी।