फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Farmers scorched in the fire that broke out in the fields

खेतों में भड़की आग में घिरकर बुरी तरह झुलसा किसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Farmers scorched in the fire that broke out in the fields
चंडीगढ़-हिसार राष्ट्रीय मार्ग पर स्थित गांव बात्ता और कैलरम गांव के बीच करीब 100 एकड़ गेहूं का बड़ा रकबा आग लगने से राख में बदल गया। इस दौरान गांव बात्ता निवासी किसान दीपक सूर्यवंशी आग में बुरी तरह घिर गया और झुलस गया। वह ट्रैक्टर लेकर खेत में गया था और बंद होने से खेत से बाहर नहीं निकल सका । आग के हवा के रुख के विपरीत जाने पर उसने जान बचाने के लिए ट्रैक्टर से छलांग लगा दी। जब तक वह आग के घेरे से बाहर निकला तक तब युवक बुरी तरह से झुलस चुका था। ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद उसे आग से खींचकर बाहर निकाला। उसके बाद उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। युवक की हालत स्थिर बनी हुई है।
विज्ञापन

कलायत के गांव बात्ता स्थित 220 केवी बिजली स्टेशन के पास कृषि क्षेत्र में पिछले कुछ वर्षों में कई बार आग की घटना घट चुकी हैं। इसके बाद भी हालात से निपटने के लिए सरकारी स्तर पर कोई पुख्ता प्रबंध नहीं किए गए है। गांव बात्ता, कैलरम, वजीर नगर क्षेत्र में कृषि करने वाले किसानों का आरोप है कि औद्योगिक इकाइयों को बिजली पूर्ति के कारण अकसर शॉर्ट सर्किट की समस्या होती आई है। हालांकि जब भी अधिकारी मौके पर आते हैं तो वे बार-बार यह गुहार लगाते हैं कि फसल सीजन के दौरान यहां स्थित इकाइयों की बिजली पूर्ति को संभावित हादसों के मद्देनजर बंद किया जाए। उनकी गुहार के संबंधित अधिकारियों पर कोई सकारात्मक असर नजर नहीं आता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed