{"_id":"68e2e48b3c267d12f703b18b","slug":"farmers-protested-against-low-prices-kaithal-news-c-245-1-kht1010-138850-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: दाम कम मिलने के विरोध में किसानों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: दाम कम मिलने के विरोध में किसानों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
गुहला चीका। अनाज मंडी चीका में पीआर धान का दाम कम मिलने के विरोध में रविवार को किसानों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान किसान नेताओं ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और खरीद में धांधली का आरोप लगाया।
इस मौके पर किसान नेता हरदीप बदसूई, साहब सिंह, बलकार बल्लू, दीपक कुमार, ज्ञानी राम, दौलत राम गुज्जर, परमजीत सिंह, हरदीप सिंह नरंजन गुज्जर मौजूद रहे। किसान नेता हरदीप बदसूई ने कहा कि प्रदेश में धान की खरीद में धांधली से किसान परेशान है।
किसानों द्वारा मंडियों में धान की सरकारी एजेंसी खरीद भी नहीं कर रही है जिसके कारण किसानों को अपनी फसल ओने-पौने दामों पर बेचने को मजबूर होना पड़ रहा है। सरकार के सामान्य धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2369 रुपये प्रति क्विंटल एवं ए ग्रेड धान का मूल्य 2389 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया हुआ है। सरकारी धान खरीद एजेंसियों और राइस मिलर्स की मिली भगत के कारण नमी की आड़ लेकर किसानों से 200-300 रुपये प्रति क्विंटल रुपये की कटौती कर रही है जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है।