{"_id":"615b5a7b8ebc3e09de22b3f0","slug":"farmers-jammed-for-non-procurement-of-paddy-kaithal-news-knl854569200","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान खरीद न होने पर किसानों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान खरीद न होने पर किसानों ने लगाया जाम
विज्ञापन
06-कैथल। ट्रैक्टर ट्राली लेकर अनाज मंडी के बाहर जाम लगाते हुए किसान।
- फोटो : Kaithal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। अनाज मंडियों में धान की खरीद न होने के कई मंडियों में किसानों का सोमवार को गुस्सा फूट पड़ा। कैथल व सीवन की अनाज मंडियों में किसानों ने जाम लगाकर नारेबाजी की। बाद में अधिकारियों क आश्वासन पर जाम खोला। जाम में राहगीर परेशान हो गए।
सरकारी खरीद शुरू होने के दूसरे दिन सोमवार को कैथल अनाज मंडी में सुबह दस बजे तक भी जब कोई अधिकारी नहीं पहुंचा तो गुस्साए किसान मार्केट कमेटी कार्यालय पहुंचे। वहां खरीद शुरू करवाने को लेकर उनकी मार्केट कमेटी सचिव के साथ तीखी नोकझोंक हुई। यहां समस्या का समाधान न होता देख किसानों ने मार्केट कमेटी कार्यालय पर ताला जड़ दिया।
इसके बाद नारेबाजी करते हुए जींद रोड स्थित पुल पर पहुंचे। यहां कैथल-जींद मार्ग पर जाम लगा दिया। इसके चलते दोनों ओर के वाहनों की आवाजाही रुक गई। जाम मेें राहगीर फंस गए। मामले की सूचना आला अधिकारियों को दी गई। सूचना मिलते ही एसडीएम संजय कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों को आश्वासन देकर जाम खुलवाया। एसडीएम ने कैथल के राइस मिलर्स के खरीद के लिए न पहुंचने पर चीका के मिलर्स को खरीद की अनुमति प्रदान कर दी। इसके बाद डीएफएससी कार्यालय से भी खरीद के लिए चीका के मिलर्स को अनुमति दिलवाई गई। तब जाकर किसान शांत हुए लेकिन इसके बावजूद तेजी से खरीद फिर भी नहीं हो पाई।
विज्ञापन
पुरानी अनाज मंडी में नहीं पहुंचा खरीद के लिए कोई अधिकारी
पुरानी अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष श्याम बहादुर खुरानिया ने कहा कि यहां तीन बजे तक भी कोई अधिकारी खरीद के लिए नहीं पहुंचा है। इस कारण मंडी आढ़ती व मजदूर और किसान परेशान हैं। उनकी मांग है कि पुरानी अनाज मंडी में भी खरीद करवाई जाए।
एसडीएम संजय कुमार ने कहा कि चीका के राइस मिलर्स अपना रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं। वे यहां खरीद कर सकते हैं। कैथल के मिलर्स को कोई दिक्कत है तो वे सरकार से बात करें। बुधवार से पुरानी मंडी में भी किसानों की धान की सुचारु रुप से खरीद की जाएगी।
डीसी का दावा, मंडियों में खरीद के इंतजाम पूरे
कैथल। डीसी प्रदीप दहिया का दावा है कि मंडियों में धान की खरीद के इंतजाम पूरे हैं। रविवार को 678 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। किसानों और आढ़ती फसल को साफ व सुखाकर लाएं तभी फसल का उचित मूल्य मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि किसानों की धान की फसल का दाना-दाना खरीदा जाएगा। डीसी ने यहां जारी विज्ञप्ति में किसानों से अनुरोध किया कि वह धान को मंडी में ही सुखाएं, जब नमी 17 प्रतिशत तक पहुंच जाए तो किसानों को फसल का अच्छा मूल्य मिलेगा। यह धान की फसल मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर रजिस्टर्ड शेड्यूल के अनुसार ही खरीदी जा रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडियों में भीड़ ना हो, इसकी व्यवस्था की जाए और खरीद के बाद तुरंत उठान किया जाए। किसानों के लिए पानी व शौचालय की भी पूरी तरह व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
किसानों ने सीवन-पटियाला मुख्य मार्ग पर लगाया जाम
सीवन। अनाज मंडी में लगातार दूसरे दिन भी धान की सरकारी खरीद शुरू न होने से नाराज किसानों ने दोपहर बाद ढाई बजे से चार बजे तक कैथल पटियाला मुख्य मार्ग पर अनाज मंडी के पास जाम लगा दिया। जाम के कारण सडक़ के दोनों और वाहनों की लंबी कतारें लग गई। इसके बाद जाम की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। डीएसपी गुहला किशोरी लाल ने किसानों को समझाकर जाम खुलवाया। किसान नेता अमरेंद्र सिंह खारा और अन्य किसानों ने कहा कि पहले तो सरकार ने धान की खरीद 1 अक्तूबर के स्थान पर 11 अक्तूबर से करवाने की घोषणा कर दी थी। अब किसानों के बढ़ते दबाव के कारण धान की खरीद 3 अक्तूबर से शुरू की गई। सोमवार को दूसरे दिन भी खरीद शुरू नहीं हुई। किसानों का कहना है कि अधिकारी जानबूझकर धान में नमी की मात्रा अधिक बताकर खरीद नहीं कर रहे हैं।
जाम खुलने के बाद किसानों व अधिकारियों डीएसपी गुहला किशोरी लाल, नायब- तहसीलदार सीवन सुनील कुमार, वेयर हाउस के अधिकारी व मार्केट कमेटी के सचिव मंजित की एक संयुक्त बैठक मार्केट कमेटी के कार्यालय में हुई। वेयर हाउस अधिकारी रविंद्र ने खरीद शुरू न होने का कारण बताते हुए कहा कि फसल में नमी अधिक होना व राइस मिलर्स की हड़ताल होने के चलते खरीद आरंभ नहीं की जा सकी। वहीं नायब-तहसीलदार सुनील कुमार ने खाद्य व आपूर्ति विभाग को कल 5 अक्तूबर से खरीद शुरू करने के निर्देश दिए।
एंबुलेंस को दिया रास्ता
सीवन में लगे जाम के दौरान लगभग 90 मिनट तक सडक़ के दोनों ओर वाहनों की आवाजाही बंद रही। जाम के दौरान तीन एंबुलेंस मरीज को लेकर जा रही थी तो जाम लगा रहे किसानों ने तुरंत उन्हें रास्ता दे दिया।
धान की खरीद न होने से किसानों में रोष
राजौंद। अनाज मंडी में दूसरे दिन धान की खरीद न होने से किसानों में रोष है। किसान सतबीर, नरेंद्र, किशन, राम कुमार, नरेश व बबली ने बताया कि दो दिन बीत चुके हैं लेकिन धान खरीदी शुरू नहीं हो सकी है। मंडी में 100 के लगभग धान की ढेरियां पड़ीं हैं। लगभग 800 क्विंटल धान आ चुका है। ऐसे में खरीद न होने से किसान परेशान हो रहे हैं। इस बारे में मार्केट कमेटी के सचिव कृष्ण कुमार धनखड़ ने बताया कि मंडी में आज 15 गेट पास जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि यहां तीन एजेंसियां खरीद के लिए नियुक्त की गई हैं। कहा कि मंडी में सभी तैयारियां पूरी हैं। किसी तरह से भी किसानों को परेशानी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि खरीद एजेंसियों के अधिकारियों से बात हुई है जल्द खरीद शुरू कराई जाएगी।

07-कैथल। जाम के दौरान रोष प्रकट कर नारेबाजी करते हुए किसान।- फोटो : Kaithal